न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तबादलों में करप्शन के बयान पर गहलोत द्वारा डेमेज कंट्रोल की कोशिश, बोले- हर डिपार्टमेंट में करप्शन होता ही है

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब यूटर्न लेते हुए सफाई दी है। गहलोत ने दौसा में मीडिया से बातचीत में कहा कि करप्शन की बात मैंने शुरू की। जो पकड़े जा रहे हैं, वे खाली शिक्षा विभाग के ही नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 10:11:31

तबादलों में करप्शन के बयान पर गहलोत द्वारा डेमेज कंट्रोल की कोशिश, बोले- हर डिपार्टमेंट में करप्शन होता ही है

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा था- हम सुनते हैं कि तबादले के लिए कई बार पैसे खिलाने पड़ते हैं। पता नहीं, आप बताइए सही है या नहीं, मुझे नहीं मालूम। गहलोत ने समारोह में मौजूद शिक्षकों से पूछा था- क्या यह बात सही है? पैसे देने पड़ते हैं क्या? फिर आवाज आई- हां, देने पड़ते हैं। शिक्षा विभाग में पैसे लेकर ट्रांसफर होने के गहलोत के बयान के बाद विवाद हो गया था। बीजेपी ने शिक्षा विभाग को भ्रष्ट बताते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से इस्तीफा देने की मांग की थी। गहलोत के बयान की दिल्ली तक चर्चा हुई। दो दिन यह नरेटिव बनने के बाद अब गहलोत की सफाई को डैमेज कंट्रोल की कोशिश माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब यूटर्न लेते हुए सफाई दी है। गहलोत ने दौसा में मीडिया से बातचीत में कहा कि करप्शन की बात मैंने शुरू की। जो पकड़े जा रहे हैं, वे खाली शिक्षा विभाग के ही नहीं हैं। खाली टीचर की बात नहीं थी, वो बात थी कि हर डिपार्टमेंट में करप्शन होता ही है। सरकार की मंशा है कि उसे रोका जाए, इसलिए खाली शिक्षा विभाग की ही बात नहीं है।

गहलोत ने कहा- मैंने कहा था कि टीचर भी तबादलों के लिए उतना ही तकलीफ पाते हैं। पैसे देकर ट्रांसफर पोस्टिंग की नौबत क्यों आए, जब ट्रांसफर की पॉलिसी ही बन जाए। इससे सबको पता रहेगा कि उसका नंबर कब आएगा। इससे टीचर तबादलों के लिए न पैसा देगा, न करप्शन होगा। उन्होंने कहा कि अभी तो जो पकड़े जा रहे हैं, वे दूसरे विभागों के हैं। मेरे पास गृह विभाग है, उसमें कई लोग पकड़े गए हैं। शिक्षा विभाग के लिए यह कह दिया तो उसे गलत तरीके से समझा गया। एसीबी इतना अच्छा काम कर रही है। हिंदुस्तान में सबसे अच्छा काम एसीबी कर रही है। बड़े-बड़े अफसर पकड़े गए हैं। कलेक्टर, एसपी पकडे गए हैं, सस्पेंड तक हुए हैं। ऐसा राजस्थान में ही मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट