Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायकों पर जताई नाराजगी, कहा- फील्ड में नहीं हो रहा सरकार के कामों का प्रचार

बीते दिन सोमवार को कांग्रेस चिंतन शिविर आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेश प्रभारी अजय माकन और समस्त विधायक मौजूद रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 12:07:22

कांग्रेस चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायकों पर जताई नाराजगी, कहा- फील्ड में नहीं हो रहा सरकार के कामों का प्रचार

बीते दिन सोमवार को कांग्रेस चिंतन शिविर आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेश प्रभारी अजय माकन और समस्त विधायक मौजूद रहे। चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री गहलोत ने विधायकों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फील्ड में सरकार के कामों का प्रचार नहीं किया जा रहा हैं। बैठक में गहलोत ने विधायकों को नसीहत देते हुए कहा कि अभी से लगना होगा अन्यथा सरकार रिपीट नहीं होगी। तीन साल के कामों को लेकर जनता के बीच जाइए। सीएम रिलीफ फंड से काम कराने के मामले में बीजेपी विधायक ज्यादा सक्रिय हैं। सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना जरूरी है नहीं तो आपके कामों का पूरा क्रेडिट बीजेपी वाले ले जाएंगे।
विधायक एक दिन बाद अपनी मांगें रखते उससे पहले ही सीएम ने उनसे हिसाब मांग लिया। विधायक दल की बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने विधायकों से पूछा कि सरकार के काम काज की बुकलेट छपवाने के लिए एक साल पहले बोला था, अब तक कितने विधायकों ने बुकलेट छपवा ली? बैठक में 20-25 विधायकों ने ही हाथ उठाए। गहलोत ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन से कहा कि यह हालत है। इन्हें साल भार पहले कहा था लेकिन कितने लोगों ने बुकलेट छपवाई है, यह साफ दिख रहा है। गहलोत ने बैठक में कहा कि एआईसीसी हर विधायक का सर्वे करवाकर जमीनी हालत जान रही है। किसकी क्या रिपोर्ट है सब एआईसीसी को पता है। विधायकों ने जो मांग रखी, वह काम किया। सरकार रिपीट करने के लिए फील्ड में सरकार के कामकाज का प्रचार करना जरूरी है। हम काम करने के बावजूद प्रचार-प्रसार नहीं कर पा रहे हैं। वहीँ, अजय माकन ने विधायकों से कहा कि जनता के बीच एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। विधायक सरकार के कामों को लेकर लगातार जनता के बीच रहें, इसीसे पर्सेप्शन सही बनेगा। इस बैठक के बाद माकन ने विधायकों से वन टू वन बात भी की जिसमें कई धायकों ने राजनीतिक नियुक्तियों में देरी को लेकर नाराजगी जताई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका