न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

REET परीक्षा धांधली को लेकर आंदोलन कर रही बीजेपी पर गहलोत ने साधा निशाना, CBI को दी गई जांचों का नतीजा बताए BJP

बीजेपी लगातार CBI जांच की मांग कर रही हैं। इसपर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विपक्ष ने युवाओं को भड़काकर हिंसा का माहौल बनाया है और CBI जांच की मांग भर्तियां अटकाने के लिए हो रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Feb 2022 1:06:57

REET परीक्षा धांधली को लेकर आंदोलन कर रही बीजेपी पर गहलोत ने साधा निशाना, CBI को दी गई जांचों का नतीजा बताए BJP

राजस्थान में REET परीक्षा को लेकर सियासत गर्माई हुई हैं जहां बीजेपी लगातार CBI जांच की मांग कर रही हैं। इसपर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विपक्ष ने युवाओं को भड़काकर हिंसा का माहौल बनाया है और CBI जांच की मांग भर्तियां अटकाने के लिए हो रही है। गहलोत ने कहा मैंने पहले भी कहा था कि सरकार के लिए सबसे आसान काम परीक्षा को रद्द कर दोबारा से करवाना है। युवाओं के हित में सरकार ने SOG को फ्री हैंड देकर निष्पक्ष जांच करवाई, जो अभी भी जारी है। लेकिन विपक्ष ने जांच के नतीजों का इंतजार किए बगैर युवाओं को भड़काकर हिंसा का माहौल बनाया। गहलोत ने कहा सरकार SOG से पूरी जांच करवाकर सभी दोषियों को सजा दिलवाएगी। चाहे वो कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो।

मुख्यमंत्री ने रीट परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच नहीं करवाने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पिछले 3 साल में CBI को दी गई जांचों का नतीजा बताना चाहिए। गहलोत ने कहा हर मामले पर बार-बार CBI जांच की मांग करने वाली बीजेपी को पिछले 3 साल में CBI को दी गई जांचों का नतीजा बताना चाहिए। मनोहर राजपुरोहित लापता केस पाली, लवली कंडारा एनकाउंटर केस जोधपुर, अलवर विमंदित बालिका केस में CBI को दी गई। जांच अभी तक शुरू नहीं की गई है। भाजपा को जवाब देना चाहिए कि CBI को दी गई इन जांचों का नतीजा कब तक आएगा ? BJP के नेताओं को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलकर जल्द ही अलवर विमंदित बालिका प्रकरण सहित इन सभी पेंडिंग जांचों का निपटारा करवाना चाहिए। विपक्षी लोग सिर्फ इसलिए CBI जांच की मांग कर रहे हैं, जिससे ये भर्तियां लम्बे समय तक अटक जाएं। विपक्ष सरकार को बदनाम कर सके कि युवाओं को नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। ये युवाओं के हित में नहीं है।

गहलोत ने कहा कि लाखों अभ्यर्थियों की संतुष्टि के लिए सरकार ने रीट लेवल 2 की परीक्षा रद्द कर 30 हजार पोस्ट बढ़ाते हुए फिर से परीक्षा करवाने की घोषणा की है। SOG अपना काम निष्पक्षता से कर रही है। इसीलिए आरोपी लगातार पकड़े जा रहे हैं। रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि विपक्षी लोग सिर्फ इसलिए CBI जांच की मांग कर रहे हैं, जिससे ये भर्तियां लम्बे समय तक अटक जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट