न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में दिए PM मोदी के बयान पर CM गहलोत ने किया पलटवार, कहा- आज देश में अघोषित इमरजेंसी है

आज संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कई आरोप लगाए हैं। इसपर पलटवार करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने BJP-RSS पर जुबानी हमला किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 7:14:51

संसद में दिए PM मोदी के बयान पर CM गहलोत ने किया पलटवार, कहा- आज देश में अघोषित इमरजेंसी है

आज संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कई आरोप लगाए हैं। इसपर पलटवार करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने BJP-RSS पर जुबानी हमला किया। गहलोत ने कहा- बीजेपी, आरएसएस से हमारी विचारधारा की लड़ाई है। हमारी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन लोगों के दिमाग में यह बात नहीं है। आरएसएस, बीजेपी तो कांग्रेस को दुश्मन मानते हैं, कांग्रेस को नेस्तनाबूद कर दो, यह उनकी भावना है। गहलोत ने कहा- आज देश में क्या हो रहा है, देश किस दिशा में जा रहा है...किसी को नहीं मालूम है। आज देश में हिंसा, अशांति, अविश्वास का माहौल है। एनडीए गवर्नमेंट, बीजेपी और आरएसएस पर हम ये आरोप लगा रहे हैं। मोदी जी उल्टा ये कह रहे हैं कि हम लोग भड़का रहे हैं? मजदूरों को भड़काने का काम हम लोग करेंगे?

गहलोत ने कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद मीडिया से बातचीत में कहा- आज देश में अघोषित इमरजेंसी है। सरकार बनते ही आडवाणी जी ने खुद हिंट दिया था। उन पर आरएसएस का दबाव पड़ा, इसलिए उन्हें चुप होना पड़ा। इमरजेंसी क्यों और किन परिस्थितियों में लगी। उसके बाद हमारी सरकार चली गई, उसके बारे में सब जानते हैं, उसे अब गिनाने का क्या तुक है?

गहलोत ने कहा- गलतियां आप लोगों ने की हैं, जिसके कारण नौबत ये आई कि अचानक लॉकडाउन हुआ। अचानक नोटबंदी हुई। बैंकों के सामने लंबी लाइनें लगी। उन लाइनों में कितने लोग मारे गए, किसी को अंदाज है? क्या भारत सरकार ने नोटबंदी में कितने लोग मारे गए इसका सर्वे करवाया? मजदूरों को पैदल चलना पड़ा, कितने मजदूर रास्ते में मर गए कोई आंकड़ा है भारत सरकार के पास? गहलोत ने कहा- मोदी कह रहे हम डंके की चोट पर 70 साल की कमियों को एक्सपोज करेंगे। इंडिया गेट पर कह दिया उन्होंने। आप कमियों को एक्सपोज करते फिरोगे या खुद का इतिहास बनाओगे ? आप, कमियां गिनाने में ही देश का समय बर्बाद कर दो, आप देश के प्रधानमंत्री हो।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट