न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : होमवर्क न करने की इतनी बड़ी सजा? टीचर ने बेरहमी से पीटा और हो गई मौत, पिता बोला काश स्कूल नहीं भेजता

चूरू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसके बारे में जान सभी हैरान हैं। यहां 7th क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे को होमवर्क न करने की इतनी बड़ी सजा मिली कि जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 9:07:17

राजस्थान : होमवर्क न करने की इतनी बड़ी सजा? टीचर ने बेरहमी से पीटा और हो गई मौत, पिता बोला काश स्कूल नहीं भेजता

राजस्थान के चूरू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसके बारे में जान सभी हैरान हैं। यहां 7th क्लास में पढ़ने वाले एक बच्चे को होमवर्क न करने की इतनी बड़ी सजा मिली कि जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता हैं। मामला गांव सालासर थाना क्षेत्र के कोलासर का हैं जहां होमवर्क न करने पर टीचर ने बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक गणेश के माता-पिता, बड़ा भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्कूल में पढ़ने वाले दूसरे बच्चों के माता-पिता भी डरे हुए हैं। गणेश के हंसमुख स्वभाव और नटखट भरी शरारतों को याद करके परिवार रोता जा रहा हैं।

टीचर ने उसे जमीन पर पटक-पटकर लात-घूसों से इतना मारा कि उसके नाक से खून बहने लगा। बच्चा बेहोश हो गया। कुछ देर तक होश नहीं आने पर आरोपी टीचर ही उसे अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता ने रोते हुए कहा कि 13 साल के मेरे बच्चे को टीचर ने बड़ी बेरहमी से मारा। बच्चे के आंख, मुंह, सिर पर चोट के निशान थे। होमवर्क न करने की ऐसी सजा, न कभी देखी ना सुनीं। पिता ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। मगर बच्चों को पढ़ा-लिखाकर कुछ बनाना चाहता था। मगर स्कूल भेजने की सजा बेटे की मौत से मिल गई। शिक्षा मंत्री ने जांच पूरी होने तक स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

पिता ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बेटे गणेश को लहूलुहान हालत में देखकर कांप गया। बांहों में लेकर उसे कलेजे से लगाया। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते-रोते पिता ने कहा कि मेरा हंसता खेलता बच्चा ऐसे जुदा हो जाएगा, सोचा नहीं था। सुबह उसकी मां राजू देवी ने उसे तैयार करके स्कूल भेजा था। साथ में लंच बॉक्स भी दिया था और कहा था पूरा खाना खाकर आना। पिता ने कहा कि उसकी मां बार-बार गणेश को लेकर आने को कह रही है। उसके भाई-बहन उसकी याद में रोते जा रहे है।

पिता बोला- काश स्कूल नहीं भेजता

पिता ओमप्रकाश ने बताया कि मॉर्डन पब्लिक स्कूल में आरटीआई में बेटे का एडमिशन करवाया था। कोरोना के कारण स्कूल बंद थे। एक महीने से ही स्कूल खुलने पर गणेश ने जाना शुरू किया था। बड़ा बेटा विनोद ने भी कक्षा छह तक इस स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद गांव की सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने लगा था। पिता ने कहा कि काश छोटे बेटे का भी स्कूल बदलवा देता तो,बेटा आज साथ होता। शिक्षा मंत्री ने स्कूल की मान्यता रद्द करने के निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट