Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : 5 दिन पहले ही गर्भ में मर गया बच्चा और अस्पताल करता रहा महिला का इलाज, देते रहे इंजेक्शन

अलवर से एक अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया हैं जहां एक महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा 5 दिन पहले ही मर चुका था लेकिन इसके बावजूद अस्पताल महिला का इलाज कारते हुए इंजेक्शन देता रहा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 2:14:34

अलवर : 5 दिन पहले ही गर्भ में मर गया बच्चा और अस्पताल करता रहा महिला का इलाज, देते रहे इंजेक्शन

अलवर से एक अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया हैं जहां एक महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा 5 दिन पहले ही मर चुका था लेकिन इसके बावजूद अस्पताल महिला का इलाज कारते हुए इंजेक्शन देता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला को जनाना अस्पताल लेकर आए। परिवार न्याय की मांग कर रहा है। मामला अलवर के काला कुआं की है। इस मामले में सीएमएचओ डॉ ओपी मीणा का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों अस्पतालों से रिपोर्ट मंगा ली है। परिजन बता रहे हैं कि डॉक्टर की गंभीर लापरवाही रही है। पेट में ही बच्चा मर गया लेकिन डॉक्टरों ने सुध नहीं ली। जांच करने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
अलवर के काला कुआं निवासी सोनिया के गर्भ में 5 दिन तक नवजात मरा पड़ा रहा। जबकि पहले डॉक्टर कहते रहे कि सब कुछ स्वस्थ है 15 दिन बाद में बच्चा जन्म लेगा। पीड़िता ने बताया कि 12 से 18 फरवरी तक काला कुआं अस्पताल आते रहे। डॉक्टर ने कहा सब कुछ ठीक है। बच्चा स्वस्थ होगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं लग रही। 20 फरवरी तक काला कुआं सैटेलाइट अस्पताल में महिला को भर्ती कर दिया। इसके बाद कहा कि पेट में नवजात उल्टा है। इसलिए जनाना अस्पताल ले जाए। महिला को जनाना अस्पताल लेकर आए। यहां महिला को प्रसव कराया गया। तब पता लगा नवजात 5 दिन से पेट में मरा था। जबकि काला कुआं हॉस्पिटल के डॉक्टर सब कुछ ठीक बता दर्द के इंजेक्शन देते रहे।
महिला ने काला कुआं अस्पताल की डॉक्टर प्रगति व रुचि पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में सीएमएचओ के स्तर पर जांच शुरू की है। पीडिता की यही मांग है कि मेरा बेटा डॉक्टरों की लापरवाही से मरा है। उसे न्याय चाहिए। इसके लिए वह कानूनी रूप से भी लड़ाई लड़ेगी। मेडिकल एक्सपर्ट के जानकारों का कहना है कि चार दिन तक पेट में बच्चा मरा पड़ा रहने से महिला की जान भी जा सकती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका