न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन कल से, मिलेगा पांच लाख रुपए तक का हेल्थ बीमा

इसमें पांच लाख रुपए तक का हेल्थ बीमा होगा, जिसमें सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 31 Mar 2021 1:04:45

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना रजिस्ट्रेशन कल से, मिलेगा पांच लाख रुपए तक का हेल्थ बीमा

राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा सराहनीय परियोजन की शुरुआत की गई हैं जिसका नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना हैं। इसमें पांच लाख रुपए तक का हेल्थ बीमा होगा, जिसमें सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना के लिए कल 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होनी हैं जो 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे. योजना के रजिस्ट्रेशन करने के लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक लगाए जाएंगे। 1 मई से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। लघु और सीमांत किसान, संविदा कर्मचारियों, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवार योजना के लाभार्थी हैं। इन सभी का प्रीमियम राजस्थान सरकार भरेगी। इन श्रेणियों के अलावा अगर कोई गैर लाभार्थी स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेना चाहता है तो सालाना 850 रुपए का प्रीमियम भरकर इसका लाभ ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस साल के बजट में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज लागू करने की घोषणा की थी। राजस्थान में पहले से केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को मिलाकर खुद की स्वास्थ्य बीमा योजना चला रखी है, यह उसी योजना का एक मॉडिफाइड रूप होगा। राजस्थान सरकार का दावा है कि इस योजना में अधिकांश पैसा राज्य सरकार का लगेगा। लघु और सीमांत किसान, संविदा कर्मचारियों के अलावा जो अमीर व्यक्ति इसका लाभ लेना चाहते हैं उन्हें स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट www.health.rajasthan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पहले से चल रही स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है, उनमें खाद्य सुरक्षा योजना और सामाजिक-आर्थिक जनगणना के पात्र करीब एक करोड़ परिवार हैं।

5 लाख तक का हेल्थ बीमा लेने के लिए आपके पास जन आधार कार्ड होना जरूरी है। जन आधार नंबर के बिना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे। जिनके पास जन आधार कार्ड नहीं हैं, उन्हें पहले इसके लिए आवेदन कर रसीद लेनी होगी। जन आधार रजिस्ट्रेशन की रसीद दिखाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत