न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान नेताओं से मिले CM भूपेश बघेल, कहा - मैं खुद भी किसान, इसलिए उनकी समस्याएं समझता हूं

किसान महापंचायत में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मंगलवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने के लिए पहुंच गए। किसान नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह, राजाराम त्रिपाठी, मेधा पाटेकर रात करीब 8 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Sep 2021 10:34:37

किसान नेताओं से मिले CM भूपेश बघेल, कहा - मैं खुद भी किसान, इसलिए उनकी समस्याएं समझता हूं

किसान महापंचायत में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता मंगलवार रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने के लिए पहुंच गए। किसान नेता राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह, राजाराम त्रिपाठी, मेधा पाटेकर रात करीब 8 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता आरपी सिंह और जांजगीर-चांपा कांग्रेस अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्राकर भी मौजूद रहे। हालांकि, मुख्यमंत्री ने राकेश टिकैत और मेधा पाटकर और दूसरे किसान नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, वे खुद भी किसान हैं। इसलिए किसानों की तकलीफ समझते हैं। इस दौरान किसानों, कृषि संकट, सरकार के सहयोग और आदिवासियों की समस्याओं पर बात भी हुई।

राकेश टिकैत ने धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपया देने की सराहना की। उन्होंने कहा, 'कई किसानों से बात हुई है। वे लोग इससे खुश हैं। उनकी दूसरी समस्याओं पर भी सरकार की ओर से ध्यान दिए जाने की जरूरत है।'

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा, 'उनकी सरकार ने किसानों के लिए कई काम किए हैं। उन्होंने 2500 रुपए में धान की खरीदी और गोधन न्याय योजना की चर्चा की। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की बात की।'

मेधा पाटकर, डॉ. सुनीलम, बलवीर सिंह सिरसा, गौतम बंद्योपाध्याय जैसे नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शाम 5:20 पर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। इसमें भी किसानों, आदिवासियों, नदी, वन और पर्यावरण आदि का मुद्दा उठा।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'उनकी सरकार किसानों, आदिवासियों के हितों के लिए ही काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार किसानों का अहित नहीं होने देगी।'

किसान और जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने धान की खरीदी 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 25 क्विंटल करने की मांग रखी। वहीं किसानों और सरकार दोनों को फायदा पहुंचाने के लिए धान आधारित अर्थनीति बनाने का सुझाव दिया। आदिवासी अंचल की समस्याओं, वन अधिकार कानून, विस्थापन और आंदोलनों के दमन का भी मामला उठा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे