न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : मतदान दल रवाना, 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से वोटिंग

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके तहत मतदान सामग्री के साथ मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 3:54:22

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : मतदान दल रवाना, 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से वोटिंग

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके तहत मतदान सामग्री के साथ मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रदेश भर में 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगरीय निकायों में एक चरण में चुनाव हो रहे हैं।

रायपुर नगर निगम चुनाव: रायपुर के सेजबाहर स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निगम के 70 वार्डों के लिए मतदान सामग्री का वितरण सुबह से शुरू किया गया। इन 70 वार्डों में लगभग 1200 बूथ बनाए गए हैं। नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव: राजनांदगांव जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 235 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया है।

बालोद नगर पंचायत और नगर पालिका चुनाव: बालोद जिले के 6 नगर पंचायत और 2 नगर पालिका के लिए कल मतदान होगा। बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शहर के टाऊन हाल से मतदान दलों को रवाना किया। बालोद जिले में कुल 164 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 50 से ज्यादा पेट्रोलिंग पार्टियां विभिन्न निकायों में गश्त करेंगी।

कोरबा नगर पालिका निगम: कोरबा नगर निगम में कुल 67 वार्ड हैं, जिनमें से एक वार्ड में उद्योग मंत्री के भाई नरेंद्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बाकी 66 वार्डों में 277 पार्षद प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है और कोरबा नगर पालिका में कुल 297 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव: महासमुंद जिले के तीन नगर पालिका (महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली) और तीन नगर पंचायत (तुमगांव, पिथौरा और बसना) के लिए मतदान सामग्री का वितरण किया गया और मतदान दलों को रवाना किया गया। इस चुनाव के लिए कुल 144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

बेमेतरा नगरीय निकाय चुनाव: बेमेतरा में एक नगर पालिका और 9 नगर पंचायतों के लिए कल मतदान होगा। इसके लिए बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा और एसएपी रामकृष्ण साहू ने मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत