न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: सुकमा में 2 पुलिसकर्मियों की गला रेतकर हत्या, 13 दिन में दूसरा हमला

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस के दो जवानों की हत्या कर दी गई। यह खूनी वारदात को भेज्जी थाने से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर अंजाम दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 10:33:05

छत्तीसगढ़: सुकमा में 2 पुलिसकर्मियों की गला रेतकर हत्या, 13 दिन में दूसरा हमला

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस के दो जवानों की हत्या कर दी गई। यह खूनी वारदात को भेज्जी थाने से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर अंजाम दिया गया है। जिन पुलिसवालों की हत्या हुई है वे भेज्जी थाने में ही तैनात थे। गुरुवार को दोनों जवान बाइक से बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी इनका रास्ता रोक कर किसी ने गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गया। एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जिन जवानों की हत्या की गई है उनके नाम पुनेम हड़मा और धनीराम कश्यप थे। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर हमले की 13 दिन में यह दूसरी घटना है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस हत्या के पीछे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम का हाथ हो सकता है। इस तरह की टीमें कैंप से बाहर निकले पुलिस के लोगों पर नजर रखती हैं। ग्रामीणों के बीच रहने वाले ऐसे नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाती और ये मौका देखकर हमला कर देते हैं। जहां घटना हुई वहां अक्सर पुलिस के जवान शराब पीने या फिर अस्पताल और बाजार से जुड़े कामों के लिए जाते रहते हैं।

सुकमा पुलिस ने बताया कि पुलिस जवानों के सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद एक टीम मौके पर पहुंची। वहां देखा कि सुकमा के पूनेम हड़मा और दंतेवाड़ा के धनीराम कश्यप सड़क पर गिरे हुए थे। उनकी गर्दन से खून बह चुका था। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि इस घटना में नक्सलियों के शामिल होने की कोई जानकारी हालाकि अभी नहीं मिली है।

बता दे, 13 दिन के अंदर छत्तीसगढ़ में जवानों पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले बीजापुर में 3 अप्रैल को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। इसमें 23 जवान शहीद हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब