न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6वीं कक्षा की छात्रा के नाम पर 21 साल का युवक ने बना ली फेक इंस्टाग्राम ID, अश्लील तस्वीरों पर उसका चेहरा लगाकर कर रहा था पोस्ट; गिरफ्तार

रायपुर के उरला थाने की पुलिस ने 21 साल के एक युवक को अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के चलते गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 10:08:28

6वीं कक्षा की छात्रा के नाम पर 21 साल का युवक ने बना ली फेक इंस्टाग्राम ID, अश्लील तस्वीरों पर उसका चेहरा लगाकर कर रहा था पोस्ट; गिरफ्तार

रायपुर के उरला थाने की पुलिस ने 21 साल के एक युवक को अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के चलते गिरफ्तार किया है। युवक ने उरला में ही रहने वाली कक्षा 6 में पढ़ने वाली 13 साल की एक छात्रा के नाम पर इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील तस्वीरें पोस्ट किया करता था। पिछले एक महीने से वह ID को एक्टीवेट किए हुए था। पुलिस ने घर वालों की शिकायत पर आफताब उर्फ अलताफ नाम के युवक को उसके घर पर छापा मारकर पकड़ लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

इतना ही नहीं पुलिस को यह भी पता चला कि इस युवक ने न सिर्फ लड़की के नाम पर फेक इंस्टाग्राम ID बनाई, बल्कि वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। यह सिलसिला शुरू हुआ एक महीने पहले। मूलत: बिहार का रहने वाला आफताब उरला इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। वह उरला के इंडस्ट्रीयल एरिया की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम भी कर रहा था। इसने लोगों से दोस्ती करने के लिए एक फेक ID बनाई। उस फेक ID के लिए मोहल्ले की ही एक लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल किया। उसी लड़की के नाम का इस्तेमाल किया। इसके बाद वो गूगल से न्यूड तस्वीरें निकालकर उन तस्वीरों पर 13 साल की बच्ची का चेहरा लगा दिया करता था।

फोन पर ही वह अश्लील तस्वीरें एडिट करके अपलोड कर रहा था। अब इस आईडी से कुछ ही दिन में उरला के उसी मोहल्ले के कुछ दूसरे युवक भी जुड़ गए, जहां की लड़की की तस्वीर आफताब ने इस्तेमाल की। मोहल्ले में अश्लील इंस्टाग्राम ID की बात फैली और 13 साल की नाबालिग को भी इस बारे में पता चला। उसने युवक से संपर्क कर ये सब बंद करने को कहा। युवक ने कहा कि बदले में वह उससे मिलने आया करे, दोस्ती करे तो ID बंद कर देगा।

इतना ही नहीं आरोपी ने ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने की कोशिश शुरू कर दी तो लड़की ने हिम्मत कर पूरी बात घर वालों को बताई और इस फेक ID बनाने वाले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने IT एक्ट के तहत केस दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत