न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: भयावह हुआ संक्रमण, पहली बार मिले 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, 53 की मौत

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 53 मरीजों की मौत भी हुई है। ताजा आकड़ों के मुताबिक बीते 24 घण्टे में रिकॉर्ड 10 हजार 310 नए मरीज मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Apr 2021 11:52:24

छत्तीसगढ़: भयावह हुआ संक्रमण, पहली बार मिले 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज,  53 की मौत

छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 53 मरीजों की मौत भी हुई है। ताजा आकड़ों के मुताबिक बीते 24 घण्टे में रिकॉर्ड 10 हजार 310 नए मरीज मिले हैं। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं तो वहीं दुर्ग दूसरे नंबर पर है। नए केस सामने आने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हजार 883। संक्रमण की वजह से अब तक 4 हजार 469 लोगों की मौत हुई है। कोरोना की वजह से अब तक 3 लाख 33 हजार 227 मरीज रिकवर हुए हैं। रायपुर में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3302 मरीज मिले हैं तो वहीं दुर्ग में 1 हजार 664 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव में 873 नए मरीज, बिलासपुर में 600, बलौदाबाजार में 427, महासमुंद में 407, बालोद में 316, बेमेतरा में 308, कोरबा में 269, कवर्धा में 250, सरगुजा में 240, धमतरी में 219, जांजगीर में 171 और जशपुर में 167 नए मरीज मिले हैं।

रायपुर में 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। रायपुर कलेक्टर ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। पूर्ण लॉकडाउन के दौरान जिले की सीमाओं को भी सील कर दिया जाएगा। कलेक्टर की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही सभी शासकीय और आर्ध शासकीय कार्यालय, बैंक आदि भी बंद रहेंगे। हालांकि उद्योगों को ये छूट दी गई है कि यदि लेबर उद्योग परिसर के अंदर ही रहती है तो उसका संचालन किया जा सकता है। इसके साथ ही कोई भी धार्मिक स्‍थान नहीं खुलेंगे। नवरात्रों के दौरान भी मंदिरों को बंद ही रखा जाएगा। वहीं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय में 7 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। एहतियात के तौर पर इनके संपर्क में आए 30 अधिकारियों, कर्मचारियों और ऑपरेटरों का RT-PCR टेस्ट करवाया गया है। इन 30 लोगों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। ऐसे में 48 घंटों के लिए इस दफ्तर को सील कर दिया गया है। रायपुर के महिला थाने में भी कुछ कर्मचारी संक्रमित हुए हैं

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत