न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : थाने में हीरोपंती दिखाना भारी पड़ा एक्टर को, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

दोनों के खिलाफ धारा 186, 332, 353 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीरेन्द्र कोरबा का रहने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 4:56:23

छत्तीसगढ़ : थाने में हीरोपंती दिखाना भारी पड़ा एक्टर को, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

स्टार प्लस टीवी चैनल में प्रसारित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' में वकील की भूमिका निभा रहे कलाकार वीरेन्द्र पटेल को पुलिस ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई और शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के मामले में गिरफ्तार किया है। वीरेन्द्र पटेल के साथ-साथ उनके भाई को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ धारा 186, 332, 353 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीरेन्द्र कोरबा का रहने वाला है। यहां उसका आना-जाना लगा रहता है। उसने कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज में काम किया है।

जानकारी के मुताबिक 19 अगस्त की रात थाना कुसमुंडा के ASI रफीक खान, सिपाही अमरनाथ दिवाकर और जितेन्द्र अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान गेवराबस्ती कुसमुंडा से विमल अग्रवाल थाने आया और रिपोर्ट दर्ज कराई कि आदर्शनगर निवासी वीरेन्द्र पटेल और धीरेन्द्र पटेल उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं। वे दुकान विवादित है का पोस्टर लगा रहे हैं। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर थाना कुसमुंडा में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।

FIR दर्ज होने के कुछ देर बाद वीरेन्द्र और धीरेन्द्र अपने साथियों के साथ थाना कुसमुंडा पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सहायक उप निरीक्षक रफीक खान, प्रधान आरक्षक कृपाशंकर दुबे, आरक्षक अमरनाथ दिवाकर व आरक्षक जितेन्द्र रात्रे के साथ बदतमीजी व हाथापाई करने लगे। वीरेन्द्र पटेल ने कहा मैं टीवी, फिल्मों में काम करता हूं, मेरी पहचान बड़े लोगों से है।

आरोपियों की ओर से की गई हाथापाई में आरक्षक अमरनाथ दिवाकर को चोट आई। आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों को ट्रांसफर करवा देने की धमकी दी और कहा कि हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है। ​​​​​ विरेन्द्र बोलने लगा कि, 'मेरी पहचान बड़े-बड़े आदमियों के साथ है, मैं टीवी, फिल्मों में काम करता हूं। मेरा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन