न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ को विष्णुदेव साय के रूप में मिला नया मुख्यमंत्री

पिछले एक सप्ताह से हाल ही में जीते अपने प्रदेशों—राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़—में भाजपा अपना मुख्यमंत्री चुनने में असहज नजर आ रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 9:02:51

छत्तीसगढ़ को विष्णुदेव साय के रूप में मिला नया मुख्यमंत्री

रायपुर। पिछले एक सप्ताह से हाल ही में जीते अपने प्रदेशों—राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़—में भाजपा अपना मुख्यमंत्री चुनने में असहज नजर आ रही थी। आज रविवार को भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने नेता का चयन करने में सफलता प्राप्त कर ली है। भाजपा ने यहाँ पर मुख्यमंत्री के रूप में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को चुना है। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा नेताओं ने बताया कि आज पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने उनका समर्थन किया।

कई घंटे चला मंथन

विधायक दल की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर भी बैठक में शामिल थे। सुबह करीब नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायकों के साथ मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन होता रहा। इसके बाद विष्णुदेव साय का नाम फाइनल हुआ और दिल्ली से भी उनके नाम पर मुहर लग गई।

दौड़ में थे कई चेहरे

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए कई चेहरे दौड़ में थे। इसमें कुछ महिला उम्मीदवारों का नाम भी चर्चा में था। बीते कई दिनों से अटकलों का दौर जारी था। कुछ लोग पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम को लेकर भी कयास लगा रहे थे। हालांकि मुख्यमंत्री के तौर पर चौंकाने वाली भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा होने के आसार बहुत ही कम थे। जैसा कि अनुमान था, भाजपा ने यहां पर एक नए नाम को ही मौका दिया और इस तरह से विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम बन गए।

नए सीएम का हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री पद के लिए साय के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने साय का स्वागत किया। सभी ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और बधाइयां दीं। गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। पिछले चुनाव 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब