Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को मारी गोली, पेट्रोल छिड़ककर शव को जलाया

छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धा की निर्मम हत्या जैसा ही मामला सामने आया है। हालाकि, बस फर्क इतना कि आरोपी ने श्रद्धा जैसे शव के टुकड़े नहीं किए। यहां, एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को जंगल में गोली मारी, फिर सबूत छिपाने के लिए शव को जला दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Dec 2022 3:39:01

घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को मारी गोली, पेट्रोल छिड़ककर शव को जलाया

छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धा की निर्मम हत्या जैसा ही मामला सामने आया है। हालाकि, बस फर्क इतना कि आरोपी ने श्रद्धा जैसे शव के टुकड़े नहीं किए। यहां, एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को जंगल में गोली मारी, फिर सबूत छिपाने के लिए शव को जला दिया। आरोपी ने प्रेमिका को छत्तीसगढ़ के रायपुर से ओडिशा में ले जाकर इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की रहने वाली 21 साल की तनु कुर्रे रायपुर के प्राइवेट बैंक में काम करती थी। वह 21 नवंबर को अपने दोस्त सचिन अग्रवाल के साथ बालंगीर निकली थी। लेकिन इसके बाद तनु के परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन पर उनकी बात नहीं हो सकी। तनु के परिजनों का आरोप है कि सचिन ओडिशा पहुंचने के बाद से उसे अपने परिवार के लोगों से भी बात नहीं करने दे रहा था। हालांकि, सचिन तनु की हत्या के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए उनसे चैट पर बात कर रहा था।तनु के परिजनों का जब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था, तो उन्होंने रायपुर पुलिस के पास उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई ।जांच के दौरान ही रायपुर पुलिस को पता चला कि बालंगीर में एक जला हुआ शव बरामद हुआ है। शव के फोटो के आधार पर परिजनों ने तनु के शव की पहचान कर ली। इसके बाद बालंगीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को सबसे पहला शक उसके प्रेमी सचिन अग्रवाल पर हुआ।
सचिन अग्रवाल लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि तनु का किसी और से संबंध है इसके चलते वह तनु को घुमाने के बहाने बालंगीर ले गया। उसने तनु को जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology