न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बेटा सहित चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तीन महीने पहले किसान परिवार की हत्या के मामले में पुलिस ने चार कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Mar 2021 12:07:16

छत्तीसगढ़: जमीन विवाद के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बेटा सहित चार गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तीन महीने पहले किसान परिवार की हत्या के मामले में पुलिस ने चार कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद के कारण बेटे ने ही माता, पिता, भाई और भाभी की हत्या कर दी थी तथा भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुड़मुड़ा गांव में किसान बालाराम सोनकर, उनकी पत्नी दुलाई बाई, पुत्र रोहित सोनकर और रोहित की पत्नी किर्तीन सोनकर की हत्या के आरोप में पुलिस ने बालाराम सोनकर के बेटे गंगाराम सोनकर (35 वर्ष) तथा उसके तीन सहयोगी योगेश सोनकर (34 वर्ष), नरेश सोनकर (49 वर्ष) और रोहित मोसा (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष 21 दिसंबर को पुलिस को खुड़मुड़ा गांव के बाहरी हिस्से स्थित बाड़ी (सब्जी की खेती) में बालाराम सोनकर की पत्नी दुलारी बाई और बहू कीर्तिन की हत्या होने तथा कीर्तिन के बेटे दुर्गेश के घायल होने की जानकारी मिली थी।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को बरामद किया गया। पुलिस ने घटना में घायल बालक को अस्पताल भेजा। इस दौरान पुलिस दल ने वहां छानबीन शुरू की तब पानी की टंकी से बालाराम सोनकर और उसके बेटे रोहित सोनकर का भी शव बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने अलग अलग दल बनाकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि किसान परिवार का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और अन्य लोगों की पॉलिग्राफ जांच करवाई जिसके बाद पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाद में जांच रिपोर्ट के आधार पर लोगों से पूछताछ की गई तब हत्या के आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली।

ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी गंगाराम और उसके तीन सहयोगियों नरेश, योगेश और रोहित मोसा से पूछताछ की तब उन्होंने बताया कि गांव में आरोपी गंगाराम सोनकर की सवा एकड़ कृषि भूमि है। जमीन में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण उसने (गंगाराम ने) अपनी मां दुलारीबाई से उनकी बाड़ी (जमीन) से होकर रास्ते की मांग की थी, जिसका दुलारीबाई और भाई रोहित ने विरोध किया था। वहीं, जमीन का खाता अलग करने को लेकर भी परिवार के मध्य विवाद था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवाद के दौरान गंगाराम ने अपनी मां को जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद गंगाराम ने 21 दिसंबर को तीन साथियों के साथ मिलकर अपने परिवार की हत्या कर दी। ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर