न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : पिछले 24 घंटों में मिले 856 नए कोरोना मरीज, 12 की हुई मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है. पिछले पिछले 24 घंटों के दौरान 856 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 10:15:37

छत्तीसगढ़ : पिछले 24 घंटों में मिले 856 नए कोरोना मरीज, 12 की हुई मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है. पिछले पिछले 24 घंटों के दौरान 856 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3 लाख 18 हजार 830 हो गई है। राज्य में मंगलवार को 31 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 12 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 8 लोगों की मृत्यु पिछले 24 घंटों के दौरान तथा 4 मरीज की मृत्यु पहले हुई है।

रायपुर जिले से मिले सबसे ज्यादा 306 मरीज

छत्तीसगढ़ में पिछले दो माह के दौरान यह पहली बार है जब एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 856 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 306, दुर्ग से 233, राजनांदगांव से 27, बालोद से 6, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 2, धमतरी से 30, बलौदाबाजार से 9, महासमुंद से 17, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 56, रायगढ़ से 24, कोरबा से 9, जांजगीर—चांपा से 10, मुंगेली से 7, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 2, सरगुजा से 42, कोरिया से 17, सूरजपुर से 9, बलरामपुर से 8, जशपुर से 13, बस्तर से 6, दंतेवाड़ा से 1, कांकेर से 6, नारायणपुर से एक और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 18 हजार 830 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3 लाख 10 हजार 260 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 4 हजार 661 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3 हजार 909 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 57 हजार 650 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 819 लोगों की मौत हुई है।

देश में बढ़ता कोरोना

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है जो चिंता का कारण है। देश में अब तक कुल 1 करोड़ 14 लाख 9 हजार 595 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 25 हजार 631 ठीक हुए हैं। 1 लाख 59 हजार 79 ने जान गंवाई है, जबकि 2 लाख 31 हजार 335 हजार का इलाज चल रहा है। मंगलवार को 8,869 कोरोना पॉजिटिवों मिले। 17,746 ठीक हो गए और 187 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 10,935 की बढ़ोतरी हुई। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। देश में 19 जिले ऐसे है जहां बीते 10 दिनों में सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं। इनमें से 15 जिले अकेले महाराष्ट्र से हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। सरकारी डेटा के अनुसार, पुणे, नागपुर और मुंबई में बीते 10 दिनों से रोज करीब 1000 नए मामले मिल रहे हैं।

शुरुआत से ही महाराष्ट्र कोरोना वायरस महामारी से देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का स्थान है। सबसे ज्यादा मामले वाले जिलों में केवल तीन ही महाराष्ट्र से बाहर के हैं। इनमें कर्नाटक का बेंगलुरु शहरी, मध्य प्रदेश का इंदौर और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का नाम शामिल है।

बीते 10 दिनों में इन 19 जिलों में आए सबसे ज्यादा मामले


पुणे- 26,218
नागपुर- 20,104
मुंबई- 11,859
ठाणे - 10,914
नाशिक - 9,024
औरंगाबाद - 6,652
जलगांव- 6,598
इंदौर- 5,238
बेंगलुरु शहरी- 5,047
अमरावती- 4,250
अहमदनगर- 3,962
चेन्नई- 3,811
मुंबई उपनगरीय- 3,355
यवतमाल- 3,326
अकोला- 3,299
बुलढाना- 3,185
नांदेड़- 3,146
वर्धा- 2,431
जालंधर- 2,424

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत