Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: बीते 24 घंटे में मिले 7594 नए कोरोना मरीज, 172 की हुई मौत; 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखने को मिली है। राज्य में 45 दिनों के बाद करीब 8000 से भी कम मरीज मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 May 2021 9:11:50

छत्तीसगढ़: बीते 24 घंटे में मिले  7594 नए कोरोना मरीज, 172 की हुई मौत; 31 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखने को मिली है। राज्य में 45 दिनों के बाद करीब 8000 से भी कम मरीज मिले हैं। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 7594 नए मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान 172 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले रायपुर जिले से सामने आ रहे थे। शुक्रवार को रायपुर में 358 नए कोरोना मरीज मिले वहीं 28 लोगों की संक्रमण से मौत भी हुई। वहीं जांजगीर जिले में सर्वाधिक 623 नए मरीज मिले हैं। यहां पिछले 24 घण्टे में 10,444 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 1.15 लाख हो गई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8.99 लाख हो गई है वहीं, कोरोना से अब तक 11,461 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे राज्य में अब तक 7.72 लाख मरीज रिकवर हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के दौरान क्या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद...
- ऑड-ईवन नंबर या वैकल्पिक दिनों के आधार पर बाजार में दुकानें खोलने के निर्देश।

- रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

- वैकल्पिक दिनों में सड़क के दोनों ओर खोली जा सकती हैं दुकानें।

- थोक अनाज की दुकानों को शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति।

- रायपुर, ई-कॉमर्स जैसे अमेज़न और फ्लिपकार्ट को प्रतिबंधों के साथ अनुमति।

- होटल और रेस्तरां से होम डिलीवरी की अनुमति रात 10 बजे तक, रात 9 बजे तक लिया जा सकेगा खाने का ऑर्डर।

- माल, थोक सब्जियों और फलों की लोडिंग और अनलोडिंग किसी भी समय 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे के बीच करने की अनुमति।

- जिला प्रशासन को समय तय करने की अनुमति।

- प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल्स, हार्डवेयर, एसी, कूलर जैसी स्थानीय व्यक्तिगत और निर्माण संबंधी दुकानें सप्ताह में छह दिन खोलने की दी जा सकती है अनुमति।

- विवाह और अंत्येष्टि में अधिकतम 10 लोगों के शामिल होने की अनुमति।

- 31 मई तक नहीं खुलेंगे सभी मंडी और सब्जी बाजार, होटल और रेस्तरां को केवल होम डिलीवरी की अनुमति, मैरिज हॉल, सिनेमा हॉल, जिम रहेंगे बंद।

- मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, सुपर मार्केट, पार्क, शोरूम, अन्य सामान्य स्थान भी रहेंगे बंद।

- सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक सभा, सार्वजनिक विरोध निषिद्ध।

- कोचिंग कक्षाएं, स्कूल और कॉलेज , छात्रावास केवल परीक्षा देने वाले छात्रों को छोड़कर बाकी के लिए बन्द रहेंगे, परीक्षा की अनुमति सरकार के अनुसार दी जा सकती है।

- शराब की दुकानें रहेंगी बन्द, केवल ऑन लाइन बिक्री की अनुमति।

- पान ठेला, गोलगप्पे ठेले, और इसी तरह के मोबाइल भोजनालय, चौपाटी, ठेला और सड़क के किनारे छोटी भोजनालय की दुकानों को भी अनुमति नहीं, सैलून सपा सेंटर रहेंगे बंद।

- तेलीबांधा, बूढ़ा तालाब , जंगल सफारी, अन्य राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य जैसे पर्यटक स्थल 31 मई तक बंद रहेंगे।

ब्लैक फंगस के लिए एडवाइजरी जारी

छत्तीसगढ़ में तेजी से फैलते ब्लैक फंगस संक्रमण को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में फंगस की सामान्य जानकारी के साथ ही उससे बचने के भी उपाय बताए गए हैं और कहा गया है कि ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।

एडवाइजरी के अनुसार आंख, नाक में दर्द, आंख के चारों ओर लालिमा, नाक का बंद होना, नाक से काला या तरल द्रव्य निकलना, जबड़े की हड्डी में दर्द होना, चेहरे में एक तरफ सूजन होना, नाक/तालु काले रंग का होना, दांत में दर्द, दांतों का हिलना, धुंधला दिखाई देना, शरीर में दर्द होना, त्वचा में चकते आना, छाती में दर्द, बुखार आना, सांस की तकलीफ होना, खून की उल्टी या मानसिक स्थिति में परिवर्तन आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह करे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका