आईपीएल 2021 में आज एक बार फिर से दो विकेटकीपर कप्तान आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच सीजन का 8वां मैच खेला जा रहा हैं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। धोनी और पंजाब टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने अपनी-अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। कल के मैच में पिच पर हरी घास थी, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी लेकिन आज पिच अलग है। आज यहां गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं होगी जबकि बल्लेबाजों के लिहाज से पिच ज्यादा फायदेमंद होगी और इसलिए ज्यादा रन भी देखने को मिलेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मोइन अली, रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर।
पंजाब किंग्स की टीम
लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, जे रिचर्ड्सन, मुरुगन अश्विन, राइली मेरिडिथ, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।