न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : ब्रांडेड शराब की बोतलों में पानी की मिलावट, छापा मार दुकान की सील, 15 लाख का माल जब्त

आबकारी विभाग ने कारवाई करते हुए एक दुकान पर छापा मारा और 15 लाख का माल जब्त किया। दल ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य फरार हो गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Mar 2021 9:31:16

अजमेर : ब्रांडेड शराब की बोतलों में पानी की मिलावट, छापा मार दुकान की सील, 15 लाख का माल जब्त

अजमेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें ब्रांडेड शराब की बोतलों में पानी की मिलावट कर बेचा जा रहा था। आबकारी विभाग ने कारवाई करते हुए एक दुकान पर छापा मारा और 15 लाख का माल जब्त किया। दल ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी ने प्रारम्भिक पूछताछ में कबूल भी कर लिया कि वह शराब में टूट फूट से बची शराब व पानी की मिलावट कर रहा था। अवैध रूप से भरे हुए शराब के पव्वे, ढक्कन और खाली बारदाना बरामद किया। विभाग ने जब्त किए गए पव्वों से शराब के आठ नमूने लेकर प्रयोगशाला व कंपनी की प्रयोगशाला में भिजवाए हैं। पकडे़ गए आरोपी से आबकारी विभाग पूछताछ कर रहा है।

आबकारी निरीक्षक तरूण कुमार अरोड़ा ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वैशाली नगर में एक मिष्ठान भंडार के पीछे शाहीन अली की शराब दुकान में अवैध गतिविधि हो रही हैं। इस पर दल ने मौके पर दबिश दी। वहां शटर आधा बंद था। शटर ऊंचा कर अन्दर घुसे तो जीतू अली मौके पर मिला और अंकित फरार हो गया। वहां 28 पव्वे मेकडॉवल नम्बर 1 विस्की के मिले और वहां दो ढक्कन व खाली बारदाना मिला। आरोपी जीतू को गिरफ्तार कर अंकित की तलाश शुरू कर दी। साथ ही दुकान व वहां भरी शराब सीज कर दी है। पव्वे, ढक्कन, खाली बारदाना समेत अन्य सामान जब्त कर लिया है।

तरूण कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक पड़ताल में पता चला कि वहां मैन्यूफेक्चर कर रहे थे। वहां मिले ढक्कन व बारदाना से मिलावट से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके लिए 4 सैम्पल कम्पनी को भेजे गए हैं। चार सैंपल विभाग की लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। मैन्यूफेक्चर करने के कारण दुकान व शराब सीज कर दी गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत