न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवाई माधोपुर : कोरोना खतरे को देखते हुए लक्खी मेला किया गया निरस्त, 3 दिन बंद रहेंगे चौथ माता मंदिर के पट

सवाई माधोपुर में 20 जनवरी से शुरू होने वाले लक्खी मेले को निरस्त कर दिया गया हैं और चौथ माता मंदिर के पट भी तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर को 20 जनवरी की सुबह से ही बंद कर दिया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 11:36:40

सवाई माधोपुर : कोरोना खतरे को देखते हुए लक्खी मेला किया गया निरस्त, 3 दिन बंद रहेंगे चौथ माता मंदिर के पट

राजस्थान में कोरोना का कहर थामने का नाम ही नहीं ले रहा हैं और हर दिन आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा हैं। इसी खतरे को देखते ही सवाई माधोपुर में 20 जनवरी से शुरू होने वाले लक्खी मेले को निरस्त कर दिया गया हैं और चौथ माता मंदिर के पट भी तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर को 20 जनवरी की सुबह से ही बंद कर दिया जाएगा। इस बीच 21 जनवरी को संकट चतुर्थी के दिन भी मंदिर बंद रहेगा और 23 जनवरी को मंदिर को खोला जाएगा। मेला निरस्त होने के साथ चौथ माता मंदिर के पट भी बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त निराशा है। चौथ माता का लक्की मेला रोजगार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर में हर साल माघ महीने में 7 दिवसीय लक्खी मेला लगता है। इस मेले में 7 दिनों के दौरान 10 लाख से अधिक भक्त माता के दर्शनों के लिए आते हैं। मेला माघ कृष्ण पक्ष की दूज से शुरू होता है, जो 7 दिनों तक चलता है। इस दौरान करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। इस बार 20 तारीख को दूज से ही चौथ माता के मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं, ताकि कोरोना संक्रमण के दौरान मंदिर में भक्त नहीं पहुंचे और किसी प्रकार की भीड़ नहीं हो।

चौथ माता मंदिर से नीचे जहां से माता मंदिर के लिए चढ़ाई शुरू होती है, वहीं पर चौथ माता ट्रस्ट प्रशासन ने द्वार पर ताला लगाकर रास्ते को बंद कर दिया है, ताकि सीढ़ियों पर भी लोग नहीं चढ़ पाए। इसके साथ ही लगातार चौथ माता ट्रस्ट द्वारा मंदिर के पट एवं मंदिर को बंद रखने की सूचना दी जा रही है। प्रशासन द्वारा भी हाड़ौती क्षेत्र से आने वाले पैदल यात्रियों को इस बारे में अवगत कराते हुए चौथ का बरवाड़ा के लिए प्रस्थान नहीं करने की जानकारी दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट