न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होते ही शासन व्यवस्था में बदलाव शुरू, टी.रविकांत बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होते ही और मुख्यमंत्री पद की कमान भजनलाल शर्मा के हाथों में आते ही शासन-व्यवस्था में बदलाव शुरू हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 7:45:37

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होते ही शासन व्यवस्था में बदलाव शुरू, टी.रविकांत बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

जयपुर। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होते ही और मुख्यमंत्री पद की कमान भजनलाल शर्मा के हाथों में आते ही शासन-व्यवस्था में बदलाव शुरू हो गया है। राज्य की नौकरशाही के शीर्ष स्तर में बड़ा बदलाव हुआ है। अब टी रविकांत मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव होंगे जबकि IAS आनंदी मुख्यमंत्री की सचिव होंगी। आईएएस डॉ.सौम्या झा मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव होंगी। भजनलाल ने शुक्रवार को राजस्थान के 14वें सीएम के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ राजकुमारी दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई।

शपथग्रहण समारोह में मौजूद रहे PM मोदी

जयपुर में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, वसुंधरा राजे, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित गणमान्य अतिथि एवं प्रदेश स्तर के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पीएम ने शर्मा को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा को बधाई दी और प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नयी सरकार जी-जान से जुटी रहेगी। राज्य में 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा। आने वाले दिनों में राज्य के प्रशासनिक ढांचे में और फेरबदल देखने को मिल सकता है।

भाजपा की नई सरकार महत्वपूर्ण पदों पर नए सिर से तैनाती कर सकती है। निगमों एवं संस्थाओं की जिम्मेदारी नए चेहरों को दी जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट