न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RAS Mains Exam तिथि में बदलाव की सम्भावना कम, सीएम ने नहीं दिया किरोड़ीलाल मीणा को जवाब

राजस्थान में आरएएस मेंस परीक्षा 2023 की तिथि बढ़ने की संभावना कम है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किरोड़ी लाल की मांग का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 7:03:32

RAS Mains Exam तिथि में बदलाव की सम्भावना कम, सीएम ने नहीं दिया किरोड़ीलाल मीणा को जवाब

जयपुर। राजस्थान में आरएएस मेंस परीक्षा 2023 की तिथि बढ़ने की संभावना कम है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किरोड़ी लाल की मांग का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। आरएएस मेंस परीक्षा की तिथि में बदलाव के लिए किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से एक सप्ताह पहले मुलाकात की थी, लेकिन अभी तक सीएम ने किरोड़ी लाल को कोई जवाब नहीं दिया है। इसके चलते यह माना जा रहा है कि परीक्षा तय समय पर ही होगी। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा 27 और 28 जनवरी को ली जानी है। बताया जा रहा है कि एग्जाम डेट बढ़ाने से आऱपीएससी का परीक्षा शेड्यूल गड़बड़ा सकता है। आय़ोग के अधिकारियों ने सीएमओ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। हालांकि, फाइनल निर्णय सीएम भजनलाल शर्मा ही करेंगे।

अभ्यर्थी तैयारी के लिए कम समय मिलने का तर्क देकर सरकार व आयोग पर तिथि बदलने का दबाव बना रहे हैं। आयोग ने पिछले साल 20 अक्टूबर को ही 27-28 जनवरी को मेंस परीक्षा कराना तय किया था। परीक्षा तैयारी के लिहाज से अभ्यर्थियों को करीब तीन महीने (98 दिन) मिल रहे हैं।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना

दूसरी तरफ राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर युवाओं ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि इतिहास में पहली बार मेंस परीक्षा के लिए 3 महीने से कम वक्त दिया जा रहा है। जो न सिर्फ युवाओं बल्कि राजस्थान के भविष्य के लिए भी ठीक नहीं है। इसके बाद सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम X पर भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने का हैश टैग ट्रेंड कर रहा है।

मुख्य परीक्षा तिथि खिसकाने का दबाव

अभ्यर्थी सरकार और आयोग पर मुख्य परीक्षा तिथि खिसकाने का दबाव बनाए हुए हैं। यदि दबाव कारगर रहा तो लगातार पांचवीं आरएएस भर्ती देरी से होगी। बीते साल 1 अक्टूबर को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2023 का आयोजन हुआ था। इसमें राज्य सेवा के 491 और अधीनस्थ सेवा के 481 सहित कुल कुल 972 पद अधिसूचित हैं। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 20 अक्टूबर को जारी किया जाकर 19 हजार 348 अभ्यर्थियों को आरएएस मेंस परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। पेपर वर्णनात्मक और विश्लेषणात्मक होंगे। इसके तहत सामान्य अध्ययन प्रथम, सामान्य अध्ययन द्वितीय, सामान्य अध्ययन तृतीय और सामान्य हिंदी-अंग्रेजी का पेपर होगा। इसमें चार पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंक व तीन घंटे का होगा। मुख्य परीक्षा लिखित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट