Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : बेखौफ चोर दे रहे वारदातों को अंजाम, चोरी की बाइक पर आया और दूसरी चमचमाती गाड़ी उठा ले गया

एक मामला सामने आया मकबरा थाना क्षेत्र में जहां चोर चोरी की बाइक पर आया और दूसरी चमचमाती बाइक देख उसे चुरा ले गया। चोरी की वारदात बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Apr 2021 3:58:38

कोटा : बेखौफ चोर दे रहे वारदातों को अंजाम, चोरी की बाइक पर आया और दूसरी चमचमाती गाड़ी उठा ले गया

शहर में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और बेखौफ बदमाश बिना किसी डर के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसका एक मामला सामने आया मकबरा थाना क्षेत्र में जहां चोर चोरी की बाइक पर आया और दूसरी चमचमाती बाइक देख उसे चुरा ले गया। चोरी की वारदात बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने बाइक चोरी की शिकायत पुलिस में दी है। फिलहाल पुलिस ने बाइक मालिक निशाद की तरफ से चोरी का प्रकरण दर्ज कर, बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक घटना 9 मार्च की है। चोरी का CCTV फुटेज अब सामने आया है। सुबह के करीब 5 बजे के लगभग बदमाश वारदात करने पहुंचा। बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था, खाकी रंग के कपड़े पहने हुए थे। उसने बाजार में एक मस्जिद के नीचे अपनी बाइक खड़ी की और फिर उस गली की तरफ घूमा जहां चमचमाती हुई बाइक खड़ी थी। बदमाश कुछ ही देर में गली से बाइक चोरी करके ले आया।उसने अपनी बाइक के सामने दूसरी बाइक खड़ी कर दी। और पुरानी बाइक की नंबर प्लेट खोलने का प्रयास किया। काफी देर तक नंबर प्लेट नहीं खुली तो वह औजार अपने साथ लेकर चमचमाती बाइक को चोरी करके ले गया। चोरी की इस वारदात से मकबरा पुलिस को लग रहा है कि बदमाश ने पहले रैकी की थी और कोई रोके टोके नहीं इसलिये खाकी रंग के कपड़े पहनकर आया था। इसके बाद उसने पूरे इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। हालांकि बदमाश जिस पुरानी बाइक को छोड़कर गया है, वह भी चोरी की ही बाइक निकली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका