न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : REET जांच को लेकर सड़क पर घमासान, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उखाड़े बैरिकेड्स

राजस्थान में REET परीक्षा को लेकर लगातार विवाद जारी हैं जहां बीजेपी लगातार कांग्रेस पर वार कर रही हैं और CBI जांच की मांग कर रही हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया और बैरिकेड्स उखाड़ दिए और पुलिस से भिड़ गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 6:28:39

राजस्थान : REET जांच को लेकर सड़क पर घमासान, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उखाड़े बैरिकेड्स

राजस्थान में REET परीक्षा को लेकर लगातार विवाद जारी हैं जहां बीजेपी लगातार कांग्रेस पर वार कर रही हैं और CBI जांच की मांग कर रही हैं। इस मामले को लेकर प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव किया और बैरिकेड्स उखाड़ दिए और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन से पानी की बौछार की। प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे। सांसद किरोड़ी लाल मीणा और राजेंद्र राठौड़ कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड्स की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोककर पीछे धकेल दिया। इस दौरान राठौड़ और किरोड़ी की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।

विरोध प्रदर्शन के लिए सुबह नौ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पहुंचना शुरू कर दिया था। यहां से कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए। पुलिस ने बाईस गोदाम पुलिया के पास इन्हें रोक लिया। यहां धक्कामुक्की हुई और प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हे खदेड़ दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने बल प्रयोग की चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोनलकारी मान जाएं, नहीं तो बल प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ गए। इसके बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य नेताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारियां दीं। बताया जा रहा है कि पूनिया के गिरने से चोट भी लगी है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि रीट रद्द होने के बाद केन्द्रीय एजेंसी सीबीआई से जांच की एक सूत्री मांग है। एसओजी की एक लिमिट है। प्रभावशाली लोगों पर वह कार्रवाई नहीं कर पा रही है। प्रदेश कांग्रेस सरकार मान नहीं रही है। रीट केस में 2 अक्टूबर,2021 को पूर्व शिक्षा मंत्री का बयान आया कि विपक्ष और बीजेपी के लोग बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं, भर्ती पूरी पारदर्शी तरीके से हुई है, कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। बल्कि इस परीक्षा का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया जा सकता है। प्रदेश में ऐसी संगठित नकल कभी नहीं हुई। बेरोजगारों के हक पर सीधे-सीधे डाका पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट