न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनूं : शादी के 5 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन ने दिखाए अपने रंग, दूध में गोलियां मिला किया बेहोश, लूटकर हुई फरार

झुंझुनूं से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आ रहा हैं जिसने शादी के 5 दिन बाद ही वारदात को अंजाम देते हुए दूध में नींद की गोलियां मिलाकर ससुसराल वालों को बेहोश किया और लूटकर फरार हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Jan 2022 11:28:34

झुंझुनूं : शादी के 5 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन ने दिखाए अपने रंग, दूध में गोलियां मिला किया बेहोश, लूटकर हुई फरार

झुंझुनूं से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आ रहा हैं जिसने शादी के 5 दिन बाद ही वारदात को अंजाम देते हुए दूध में नींद की गोलियां मिलाकर ससुसराल वालों को बेहोश किया और लूटकर फरार हो गई। 8 जनवरी को ही शादी हुई थी। 13 जनवरी की रात दुल्हन फरार हो गई। युवती यूपी की रहने वाली है। युवती से शादी करवाने के लिए लड़के वालों ने दलालों को भी 1.70 लाख रुपए दिए थे। पीड़ित ने बताया कि शादी के तीन-चार दिन दुल्हन रानी घर में सभी से घुल-मिलकर रही। इसके बाद 13 जनवरी रात को रानी ने दूल्हे, उसके भाई-भाभी, मां को नींद की गोली मिला दूध पिला दिया। सभी को नींद आ गई। सवेरे उठकर देखा तो घर में भाभी के दूसरे कमरे में रखे सोने की कंठी, झुमकी, कांटा, चांदी सहित जेवरात व 3 हजार रुपए नकद गायब थे।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि पुहानिया निवासी बहादुरसिंह यादव (33) ने रिपोर्ट दी है कि उसकी अच्छी-खासी खेती है। घर में गाय-भैंसे भी हैं। सिरसला निवासी दिलीप कुमावत व उसके रिश्तेदार कैलाश कुमावत, यूपी निवासी मुकेश व भूपेंद ने उसकी शादी करवाने की बात कही। उन्होंने शादी कराने के लिए रुपए मांगे। उसने फोन पे के जरिए आरोपियों को 67 हजार रुपए दिए। उन्हाेंने उसका रिश्ता यूपी निवासी रानी पुत्री राज जायसवाल से करवाया। आरोपियों ने फोन पे के जरिए 67 हजार रुपए ले लिए।

8 जनवरी को दिलीप, कैलाश, रानी, मुकेश, भूपेंद्र व दो महिलाएं उसके घर आए। एक महिला ने खुद को रानी की मां और दूसरी ने दादी बताया। रिश्ता तय कर दिया गया। दलालों ने एक लाख 13 हजार रुपए नकद लिए। आरोपी दलीप व मुकेश ने उसी दिन शादी भी करवा दी गई। अगले दिन ये लोग वापस चले गए और फिर पांच दिन बाद दुल्हन रानी भी फरार हो गई। बहादुरसिंह ने बताया कि आरोपियों ने शादी सारे रस्मो रिवाज के साथ कराई, जिसके कारण उनको शक नहीं हुआ। अगले दिन सभी लोग वापस चले गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट