न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना का ये ट्रेंड हैं बेहद घातक, 36 फीसदी केस घटे लेकिन 15 प्रतिशत मौतें बढ़ी

राजस्थान में कोरोना का बेहद ही हैरान करने वाला ट्रेंड चल रहा हैं जहां कोरोना के आंकड़े तो घटते जा रहे हैं लेकिन यह जानलेवा साबित हो रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 1:15:54

राजस्थान में कोरोना का ये ट्रेंड हैं बेहद घातक, 36 फीसदी केस घटे लेकिन 15 प्रतिशत मौतें बढ़ी

राजस्थान में कोरोना का बेहद ही हैरान करने वाला ट्रेंड चल रहा हैं जहां कोरोना के आंकड़े तो घटते जा रहे हैं लेकिन यह जानलेवा साबित हो रहा हैं। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट देखें तो 27 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रदेश में कुल 58859 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 30 जिलों में कुल 149 मरीजों की मौत हुईं। राजस्थान में केस कम होने के साथ ही रिकवरी भी पिछले सप्ताह तेजी से बढ़ी है। पिछले एक सप्ताह के अंदर 35 हजार से ज्यादा मरीज रिकवर हुए है। इस कारण से एक्टिव केस की संख्या में 38 फीसदी की कमी एक सप्ताह में हुई है। 26 जनवरी तक राजस्थान में एक्टिव केस 94148 थे, जो तीसरी लहर में सर्वाधिक एक्टिव केस थे। अब ये एक्टिव केस घटकर 58603 पर पहुंच गए है।

राज्य में पिछले 2 हफ्तों की रिपोर्ट का एनालिसिस करें तो देखने को मिलेगा यहां संक्रमित केस की संख्या में 36 फीसदी की कमी हुई है, लेकिन डेथ के केस 15 फीसदी बढ़ गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि रिकवरी बहुत तेज हो रही है। इस वजह से एक सप्ताह में एक्टिव मरीज की संख्या राज्य में 38 फीसदी कम हो गई। एक फरवरी को राज्य में केवल 6212 ही केस मिले थे, जो 11 जनवरी के बाद सबसे कम केस थे। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर का पीक अब गुजर चुका है।

सबसे ज्यादा 37 मरीजों की मौत राजधानी जयपुर में हुई। दूसरे नंबर पर 14 डेथ जोधपुर में हुई। वहीं, उदयपुर जिले में भी 10 मरीजों ने दम तोड़ा है। इससे पहले सप्ताह यानी 20 जनवरी से 26 जनवरी की रिपोर्ट देखें तो राज्य में कुल 92 हजार 198 केस मिले हैं। 27 जिलों में 130 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें जयपुर में 26, जोधपुर में 19 और बीकानेर में 13 सबसे ज्यादा डेथ है। तीसरी लहर में सबसे राहत की बात ये रही कि प्रदेश में हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 5 फीसदी से ज्यादा नहीं रही।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल