Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर शर्मसार हुई राजधानी जयपुर! 13 साल की बच्ची का अपहरण कर चलती कार में अश्लील हरकत

राजस्थान की राजधानी जयपुर को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा हैं जहां 13 साल की बच्ची का अपहरण कर चलती कार में उससे अश्लील हरकत की गई और शोर मचाने पर आरोपी उसे बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 8:23:03

फिर शर्मसार हुई राजधानी जयपुर! 13 साल की बच्ची का अपहरण कर चलती कार में अश्लील हरकत

राजस्थान की राजधानी जयपुर को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा हैं जहां 13 साल की बच्ची का अपहरण कर चलती कार में उससे अश्लील हरकत की गई और शोर मचाने पर आरोपी उसे बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए। मालपुरा गेट थाने के एसआई गुमान सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर मालपुरा गेट थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को 3 युवक घर से अगवा कर ले गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया ​है कि तीनों आरोपी बच्ची के भाई के परिचित हैं। बच्ची का बयान लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना 30 दिसंबर की है। रामनगर कॉलोनी में रहने वाली बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची का छोटा भाई पतंग उड़ाने गया हुआ था। मां फैक्ट्री में गई हुई थी। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे कार सवार तीन युवक घर पर आए। बच्ची के बड़े भाई के बारे में पूछा। बच्ची ने कहा कि घर पर कोई नहीं है। इस पर तीनों युवकों ने जबरन बच्ची को कार में बैठा लिया। चलती कार में बच्ची से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। इस दौरान युवकों ने हल्दीघाटी मार्ग पर डीमार्ट के सामने कार रोकी तो बच्ची शोर मचाने लगी। युवक बच्ची को कार से उतार कर फरार हो गए। उसके बाद बच्ची पैदल अपने घर पहुंची। इसी दौरान तीनों युवकों ने बच्ची के बड़े भाई को वॉट्सऐप कॉल किया। कहा कि तेरी बहन को डीमार्ट के पास छोड़ दिया है, उसे ले जाना। भाई घर पहुंचा तो बच्ची ने उसे घटना के बारे में बताया। उसके बाद बच्ची की मां ने मालपुरा गेट थाने में नामजद मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका