न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : आगे चल रही लकड़ियों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली में जा घुसी कार, मुंबई के व्यापारी और उसके दोस्त की मौत

राजस्थान के पाली में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां एक कार लकड़ियों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली में जा घुसी जिसमें मुंबई के व्यापारी और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसे के दौरान लकड़ियां कार का शीशा तोड़ अंदर तक घुस गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 1:22:49

पाली : आगे चल रही लकड़ियों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली में जा घुसी कार, मुंबई के व्यापारी और उसके दोस्त की मौत

राजस्थान के पाली में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला जहां एक कार लकड़ियों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली में जा घुसी जिसमें मुंबई के व्यापारी और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसे के दौरान लकड़ियां कार का शीशा तोड़ अंदर तक घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोग बुरी तरह फंस गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। हादसे में व्यापारी का बेटा गंभीर घायल हो गया, जिसे बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक बार-बार बोलता रहा, प्लीज पापा से एक बार मिला दो। हादसा राजस्थान के पाली जिले के पास हुआ।

जाडन चौकी प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे मारवाड़ जंक्शन से जाडन की तरफ कार में तीन लोग आ रहे थे। खारड़ी के निकट कार लकड़ियों से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। मूलत: मारवाड़ जंक्शन के वीडी नगर निवासी श्यामलाल सोनी मुम्बई के मुलुड क्षेत्र में सोने-चांदी के काम करते हैं। वे अपने परिवार व दोस्त के साथ कुछ दिन पहले ही मारवाड़ जंक्शन आए थे। सोमवार रात को किसी काम से जाडन की तरफ आ रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी कार आगे चल रही ट्रेक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार हादसे में मुम्बई के मुलुड वेस्ट हाल मारवाड़ जंक्शन के वीडी नगर निवासी श्यामलाल सोनी (48) पुत्र भभूतराम सोनी, उनके दोस्त केरल के कासाईगढ़ निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र सतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक श्यामलाल सोनी का पुत्र शाहिल सोनी (23) गंभीर घायल हो गया। हादसे में शाहिल के दोनों हाथ व एक पैर में फ्रेक्चर हो गया। बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान वह बार-बार कहता रहा कि मेरे पापा कैसे हैं। उन्हें कुछ हुआ तो नहीं। प्लीज पापा से एक बार मिलवाओ। बेटा बार-बार पूछता रहा पापा कैसे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट