न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : कस्टमर केयर पर बात करना युवक को पड़ा भारी, एप डाउनलोड करवा दो खातों से निकाले पैसे

मामला देखने को मिला जिसमें कस्टमर केयर पर बात करना युवक को भारी पड़ गया जहां उससे एप डाउनलोड करवा खातों से पैसे निकाल लिए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 3:15:37

सीकर : कस्टमर केयर पर बात करना युवक को पड़ा भारी, एप डाउनलोड करवा दो खातों से निकाले पैसे

जिले में लगातार साइबर फ्रॉड के मामले सामने आ रहे हैं जिसमें शातिर वारदात को अंजाम देने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कई मामलों में देखा जा रहा हैं कि शातिर कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर भी लूट को अंजाम दे रहे हैं। इसका एक मामला देखने को मिला जिसमें कस्टमर केयर पर बात करना युवक को भारी पड़ गया जहां उससे एप डाउनलोड करवा खातों से पैसे निकाल लिए गए। दो अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आने के साथ ही युवक को धोखाधड़ी होने का पता चला। जिसके बाद युवक ने खंडेला थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।

घौसलिया गांव के रहने वाले रामनिवास ने थाने में रिपोर्ट करवाई कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई और उसके अकाउंट से पैसे निकल गए। युवक रामनिवास ने बताया कि उसने अपने एसबीआई अकाउंट को अपडेट कराने के लिए कस्टमर केयर पर बात की जहां पर उसे अकाउंट अपडेट कराने के लिए एक एप डाउनलोड करने की बात कही गई। युवक ने बताये अनुसार एप डाउनलोड कर लिया। एप डाउनलोड होने के बाद पता चला कि उनका फोन हैक कर लिया गया। उसके बाद वापस युवक ने फोन कर इसकी जानकारी दी तो कस्टमर केयर से दस मिनट रुकने की बात कही, लेकिन इसके बाद एसबीआई और पीएनबी के अकाउंड से डेबिट के मैसेज आए और अकाउंट से पैसे निकलने का मैसेज आ गया जिसके बाद युवक ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

युवक रामनिवास ने बताया कि दस मिनट के बाद उनके एसबीआई अकाउंट से डेबिट का मैसेज आना शुरू हो गया। एसबीआई अकाउंट से 21643 रुपए का मैसेज आया तो कुछ देर बाद पीएनबी अकाउंट से भी डेबिट मैसेज आया। पीएनबी अकाउंट से 3 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। ऐसे में युवक डिप्रेशन में आ गया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल नेकीराम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट