जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को राजभवन पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल मिश्र से मंत्री परिषद शपथ ग्रहण समारोह के लिए आग्रह किया। राज्यपाल ने इसके लिए सहमति प्रदान की है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में 3.15 बजे आयोजित होगा। सूत्रों और चल रही अटकलों के अनुसार, पहली बार और दूसरी बार चुने गए विधायकों को भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं को भी जगह मिलने की संभावना है। कुछ वरिष्ठ विधायक जो संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं, उनमें राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक किरोड़ीलाल मीणा हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सीएम शर्मा ने 15 दिसंबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। उनके मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 15 दिन बाद कैबिनेट विस्तार होने वाला है। सूत्रों और चल रही अटकलों के अनुसार, पहली बार और दूसरी बार चुने गए विधायकों को भजन लाल शर्मा के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अच्छी संभावना है। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं को भी जगह मिलने की संभावना है। कुछ वरिष्ठ विधायक जो संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं, उनमें राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक किरोड़ी लाल मीणा हैं।
हिंदुत्व चेहरे और तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है। महिला नेताओं में सबकी निगाहें अनिता भदेल, दीप्ति माहेश्वरी और पहली बार विधायक बनी नौक्षम चौधरी पर हैं। दलित समुदाय से जितेंद्र गोठवाल और वरिष्ठ विधायक मदन दिलावर को भी मंत्री बनाया जा सकता है।
पुष्पेंद्र सिंह राणावत और सिद्धि कुमारी जैसे राजपूत समुदाय के वरिष्ठ विधायकों को मंत्री बनने की उम्मीद है। इस बीच, ब्राह्मण समुदाय के नेताओं को भी कैबिनेट में एक या दो पद मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, संजय शर्मा, संदीप शर्मा, जेठानंद व्यास जैसे विधायकों के नाम चर्चा में हैं।
![राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से किया आग्रह, इन विधायकों के पास आए फोन
cabinet expansion in rajasthan,chief minister requested the governor,these mlas received calls,rajasthan news,rajasthan election news,rajasthan vidhansabha,rajasthan politics]()
एक विश्लेषक ने बताया कि नए मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा ध्यान जाट समुदाय को प्रतिनिधित्व देने पर हो सकता है। शपथ लेने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा था, ''हम राजस्थान को सर्वोत्तम, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इनके पास आ चुके हैं फोन—सिद्धी कुमारी
—हीरालाल नागर
—झाबर सिंह खर्रा
—मदन दिलावर
—शैलेंद्र सिंह
—जवाहर बेड़म
—हेमंत मीणा
—दीप्ति किरण माहेश्वरी
—जोगेश्वर गर्ग
—महंत प्रतापपुरी
—श्रीचंद कृपलानी
—किरोड़ी लाल मीणा