Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी जयपुर हुई शर्मसार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 साल तक विवाहिता का देह शोषण

राजस्थान की राजधानी जयपुर फिर शर्मसार हुई हैं जहां अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक विवाहिता से 10 साल तक शोषण किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Feb 2022 5:30:59

राजधानी जयपुर हुई शर्मसार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 साल तक विवाहिता का देह शोषण

राजस्थान की राजधानी जयपुर फिर शर्मसार हुई हैं जहां अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक विवाहिता से 10 साल तक शोषण किया गया। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही 25 साल की पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीडिता इतने साल सहन करती रही लेकिन जब आरोपी दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा तो पीड़िता ने अपना दर्द परिजनों को बताया। आरोपी के खिलाफ चित्रकूट थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कार्तिक प्राइवेट जॉब करता है।
चित्रकूट थानाधिकारी रामकिशन विश्नोई ने बताया कि युवक पर दिसंबर 2021 में होटल ले जाकर रेप करने का मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि 2012 में जब 14 साल की थी, तब पड़ोसी कार्तिक (24) चाय बनाने के बहाने अपने घर ले गया। उसके साथ जबरन रेप किया। इसके बाद कार्तिक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक अब तक लगातार पीड़िता का देहशोषण करता आ रहा है। शादी होने के बाद भी करता रहा रेप पीड़िता ने बताया कि 4 साल पहले उसकी शादी हो गई थी। उसके बाद भी आरोपी कार्तिक उसे कॉल करता और मायके आने की जिद करता। पीड़ित युवती जब भी मायके आती तब आरोपी उसे होटल रॉयल ब्लू में ले जाकर रेप करता था। दिसंबर 2021 में पीड़िता जब अपने मायके आई तो कार्तिक ने अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की बात की। पीड़िता को होटल में ले गया। उसके साथ रेप किया। आरोपी ने उसे धमकाया कि किसी को बताने पर वह उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। धमकी से डरी पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। मगर जब आरोपी पीड़िता को अपने दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने लगा तो पीड़ित युवती ने परिजनों को सारी बात बताई। आरोपी कार्तिक के खिलाफ 30 जनवरी को मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका