बाड़मेर में हुई बस-ट्रक दुर्घटना के संबंध में जिला कलेक्टर, बाड़मेर से फोन पर वार्ता कर राहत-बचाव कार्यों के संबंध में निर्देशित किया है। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सà¥
पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डांगा के मुताबिक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग पर काबू पाने के बाद ही पता चल पाएगा कि बस और ट्रेलर में किस की जान गई है या नहीं। 10-15 घायल सवारियों को बालोतरा अस्पताल में भेज दिया है। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। बालोतरा और रिफाइनरी से फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। बस में बैठी सवारी ने बताया कि बालोतरा से करीब 20-25 सवारियां अंदर थीं। ट्रेलर गलत साइड से आकर बस से भिड़ गया इससे आग लग गई। बस में 10-12 सवारियों को निकाल कर बालोतरा अस्पताल ले गए हैं। वहीं कुछ सवारियां अंदर हो सकती हैं।













