न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : पंचायत ने बहन को घर ले जाने से रोका तो भाई ने पिस्टल निकाल चला दी गोली, एक युवक की मौत

महिला के ससुराल में हुए विवाद को निपटाने के लिए पंचायत लगी हुई थी और महिला का भाई उसे घर ले जा रहा था। पंचायत ने जब ऐसा करने से महिला के भाई को रोका तो उसने पिस्टल निकाल गोली चला दी जिसमें गांव के एक युवक की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 8:36:20

भरतपुर : पंचायत ने बहन को घर ले जाने से रोका तो भाई ने पिस्टल निकाल चला दी गोली, एक युवक की मौत

भरतपुर के कामां थाना इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक महिला के ससुराल में हुए विवाद को निपटाने के लिए पंचायत लगी हुई थी और महिला का भाई उसे घर ले जा रहा था। पंचायत ने जब ऐसा करने से महिला के भाई को रोका तो उसने पिस्टल निकाल गोली चला दी जिसमें गांव के एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गोली मारने वाले युवक को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जोरदार पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कामां थाना इलाके के गुंडगाव का है। कामां थाना इलाके दौलवास की रहने वाली बसीमा की शादी पांच साल पहले गुंड़गांव के रहने वाले शौक़ीन से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। बसीमा का अपने ससुराल वालों से घर के कामकाज को लेकर विवाद हो गया था। विवाद को निपटाने के लिए आज गुंड़गांव में पंचायत की जा रही थी जिसमें बसीमा का भाई अलीम भी आया हुआ था। बसीमा के परिजनों और उसके ससुरालवालों के बीच सुलह करवाई जा रही थी। पंचायत में हो रही सुलह से अलीम खुश नहीं था। वह अपनी बहन को घर ले जाना चाहता था लेकिन पंचायत के लोग चाहते थे की ससुराल वालों और बसीमा का पंचायत में ही सुलह हो जाए। लेकिन अलीम अपनी बहन को घर ले जाने की जिद करने लगा।

पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने अलीम को काफी रोकने की कोशिश की लेकिन अलीम अपनी बहन को घर ले जाने पर अड़ा रहा। जब अलीम को ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की तो अलीम ने पिस्टल निकाल ली और धमकी देने लगा की अगर उसे किसी ने रोका तो वह गोली मार देगा। जिसके बाद गांव के लोग उससे हथियार छीनने की कोशिश करने लगे। गांव के शब्बीर नाम का युवक भी अलीम से पिस्टल छीनने की कोशिश कर रहा था। इतने में अलीम ने शब्बीर को गोली मार दी। गोली लगते ही शब्बीर की मौत हो गई। गांव के लोगों ने अलीम को वहीं पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीण अलीम की पिटाई कर उसे गांव ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव जाकर अलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस भी अभी इस मामले में कुछ बताने को तैयार नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट