न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्राह्मण महासभा का आयोजन, दुनिया भर से जुटे विप्र बंधु, पक्ष-विपक्ष के नेता भी शामिल

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा- राजस्थान की सरकार ने ब्राह्मणों को 14% आरक्षण दे दिया है। केंद्र सरकार इस आरक्षण को रोक रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 03 Sep 2023 1:56:31

ब्राह्मण महासभा का आयोजन, दुनिया भर से जुटे विप्र बंधु, पक्ष-विपक्ष के नेता भी शामिल

जयपुर। जयपुर के रामनिवास बाग में आज सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से ब्राह्मण महासंगम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 8 देश (यूके, अमेरिका, यूएई, दुबई, इटली, कनाडा, नेपाल, सिंगापुर) के लोग पहुंचे।

इस दौरान शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा- राजस्थान की सरकार ने ब्राह्मणों को 14% आरक्षण दे दिया है। केंद्र सरकार इस आरक्षण को रोक रही है। केंद्र की सरकार ने ब्राह्मणों को सिर्फ 10% तक ही आरक्षण दिया है। ऐसे में अब हम सबको एक होकर केंद्र सरकार से आरक्षण की मांग करनी होगी। तभी सर्व समाज का भला हो सकेगा। कल्ला ने कहा- ब्राह्मणों को 14% आरक्षण देने का किसी भी समझ में विरोध नहीं है। क्योंकि ब्राह्मण ही एकमात्र ऐसा समाज है। जो सभी को साथ लेकर चलता है।

ब्राह्मण महासंगम में मंत्री महेश जोशी, बीडी कल्ला, राज्य मंत्री महेश शर्मा, बीजेपी सासंद रामचरण बोहरा, कर्मचारी चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा, बॉलीवुड डायरेक्टर मधुर भंडारकर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी भी ब्राह्मण महासंगम में पहुंचे। इस दौरान वे बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा के साथ बात करते दिखे।

मधुर भंडारकर बोले- यहां आकर खुशी हो रही

बॉलीवुड डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कहा- इतनी बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग यहां पहुंचे हैं। यह देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है। मैने अब तक बॉलीवुड में अलग सब्जेक्ट्स पर फिल्म बनाई है। जिन्हें क्रिटिक्स के साथ आम जनता ने भी काफी पसंद किया है। आप सब का प्यार मुझे अब तक मिलता आया है। उम्मीद करूंगा कि आगे भी इसी तरह मिलता रहे, जय परशुराम।

इससे पहले सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया- पिछले लंबे वक्त से ब्राह्मण समाज अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा की आबादी होने के बावजूद ब्राह्मणों को उनके हक का प्रतिनिधित्व अब तक नहीं मिल पाया है। ऐसे में आज न सिर्फ राजस्थान बल्कि दुनियाभर से ब्राह्मण समाज के लोग इस महासंगम में हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने बताया- इसमें बॉलीवुड कलाकार से लेकर आईएएस अधिकारी, राजनेता से लेकर संत महात्मा तक हिस्सा ले रहे हैं। आज हम समाज के मंच पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चिंतन और मंथन कर रहे हैं। इसे लागू करने के लिए भविष्य में ब्राह्मण समाज का हर युवा से लेकर बुजुर्ग इंसान संघर्ष करेगा। इसके लिए रामनिवास बाग में विराट ब्राह्मण महासंगम का आयोजन रविवार को रहा है। मिश्रा ने कहा कि देशभर में इस महासंगम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

महासंगम की प्रमुख मांगें

—आर्थिक आधार पर 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए।

—भगवान परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए।

—भगवान परशुराम जी की 111 फीट प्रतिमा की स्थापना की जाए।

—राजस्थान के प्रत्येक जिले में गुरुकुल की स्थापना कर वैदिक संस्कृति को बढ़ाया जाए।

—ईडब्ल्यूएस आरक्षण में हो रही विसंगतियों को दूर किया जाए।

—ब्राह्मण आरक्षण आंदोलन के समय लगाए गए मुकदमे वापिस लिए जाए।

—पुजारी प्रोटेक्शन बिल पारित किया जाए।

—ब्राह्मण बालिकाओं के लिए हर जिले में छात्रावास की स्थापना की जाए।

—ब्राह्मणों को प्रमुख दल कम से कम 35 टिकट विधानसभा में और लोकसभा में कम से कम 5 टिकट दिए जाए।

—ईडब्ल्यूएस आरक्षण में आय सीमा 8 लाख की जगह 12 लाख की जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट