Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : एटीएम कार्ड बदलकर महिला से ठगी, खाते से उड़ाए 2 लाख रुपए

एक मामला राजधानी जयपुर में सामने आया जहां एक महिला से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की गई और उसके खाते से 2 लाख रूपये निकाल लिए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Mar 2021 7:45:59

जयपुर : एटीएम कार्ड बदलकर महिला से ठगी, खाते से उड़ाए 2 लाख रुपए

बदमाश ठगी को अंजाम देने के लिए कई तरीके आजमाते हैं जिसमें से एक हैं एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करना। इससे जुड़ा एक मामला राजधानी जयपुर में सामने आया जहां एक महिला से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की गई और उसके खाते से 2 लाख रूपये निकाल लिए गए। मामला मालपुरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बीना शर्मा (56) निवासी नामदेव चौक मीणाे का मोहल्ला, सांगानेर जयपुर ने पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। बड़ी बात ये है कि महिला को ये पता ही नहीं चला कि उसका एटीएम कार्ड कब बदल गया। साथ ही महिला को खाते से पैसे निकलने के बाद कोई मैसेज भी नहीं मिला। पीड़ित को इस बात का पता तब चला, जब महिला 7 दिन बाद फिर से एटीएम से रुपए निकालने पहुंची।
रिपोर्ट में महिला ने बताया कि 3 मार्च को वह नगर निगम सांगानेर जोन वाली रोड पर बने SBI के एटीएम में बैलेंस चैक करने गई थी। उसके बाद 10 मार्च को वह जब पैसे निकालने गई तो एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा था। इसके बाद वह पास स्थित बैंक की ब्रांच में गई और वहां पासबुक में एंट्री करवाई और एटीएम काम नहीं करने की शिकायत दी। शिकायत पर जब बैंक कर्मचारियों ने एटीएम कार्ड की जांच की तो पता चला एटीएम कार्ड ही दूसरा है। इधर, पासबुक एंट्री में देखा तो अलग-अलग एटीएम से 2 लाख एक हजार 241 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि महिला जब वह 3 मार्च को एटीएम पर बैलेंस चैक करने पहुंची तब वहां एक युवक पहले से मौजूद था, जिसने महिला को बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदल लिया और उसका पासवर्ड देख लिया। इसके बाद महिला जब वहां से निकली तब तक उसे पता नहीं चला कि उसका एटीएम कार्ड बदल चुका है। इसके बाद उस युवक ने कार्ड से अलग-अलग एटीएम मशीनों से रुपए निकाल लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका