न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस पर्यवेक्षक के बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पुतला व टायर जलाये

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय से पीसीसी की ओर कूच किया था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग करके कार्यकर्ताओं को चौमूं हाउस सर्किल पर ही रोक दिया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ता पुलिस से उलझते हुए भी नजर आए

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 2:38:46

कांग्रेस पर्यवेक्षक के बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पुतला व टायर जलाये

जयपुर। कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा के बयान के विरोध में जयपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय से पीसीसी की ओर कूच किया था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग करके कार्यकर्ताओं को चौमूं हाउस सर्किल पर ही रोक दिया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ता पुलिस से उलझते हुए भी नजर आए। काफी मशक्कत के बाद भी जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया तो उन्होंने चौमूं हाउस सर्किल पर ही कांग्रेस का पुतला जलाया, सड़क पर टायर जलाये और भारत माता की जय के नारे लगाए।

बेरिकेड्स पर चढ़े भाजयुमो कार्यकर्ता

आगे बढ़ने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को धक्के मार कर नीचे हटाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच में तीखी कहासुनी भी देखने को मिली, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा- जब कांग्रेस की बैठक में भारत माता की जय के नारे लगाए जाते हैं तो कांग्रेस की पर्यवेक्षक अपने कार्यकर्ताओं को कहती है कि भारत माता की जय के नारे नहीं लगाए, कांग्रेस पार्टी के नारे लगाएं।

कांग्रेस पार्टी के राज में राजस्थान के अंदर बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। युवा सुरक्षित नहीं है। आप जिस भी क्षेत्र के अंदर जाएंगे किसान सुरक्षित नहीं है। गरीब सुरक्षित नहीं है। तो आप किसी भी क्षेत्र में जाइए, कांग्रेस पार्टी ने खुद के गड्ढे खुद ही खोद रखे हैं।

जेपी नड्डा ने भी किया बयान का विरोध

कांग्रेस पर्यवेक्षक के बयान के बाद इस पर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा- कांग्रेस को देश के सम्मान एवं गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है?

भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को 'भारत माता की जय' के उद्घोष से नफरत क्यों है? स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भली भांति जानता है।

कांग्रेस का डीएनए और सोच दोनों गड़बड़: जोशी

कांग्रेस पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- कांग्रेस का डीएनए और सोच दोनों गड़बड़ हैं। इन्हें भारत माता की जय बोलने से एतराज है, लेकिन गांधी परिवार की गुलामी से नहीं। इसलिए इनकी सोच राष्ट्रवाद वाली न होकर स्वार्थवाद वाली है। इनके लिए सत्ता मतलब धन कमाने का जरिया मात्र है।

आराधना मिश्रा ने कहा था- केवल कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए

हंगामे के बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। इन नारों के बीच पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा ने कहा- नारा ही लगाना है तो 'कांग्रेस जिंदाबाद' के लगाइए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ कार्यकर्ता 'भारत माता की जय' के नारे लगा रहे थे तो कुछ हंगामा कर रहे थे। इस बीच पर्यवेक्षक उनसे 'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे लगाने को कह रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट