न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में भाजपा निकालेगी 4 परिवर्तन यात्राएँ, वसुंधरा राजे, गजेंद्र शेखावत जैसे दिग्गज लेंगे हिस्सा, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता हासिल करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को लुभाने वाली योजनाएं लॉन्च कर रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा ने भी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा में विपक्ष के नेता सत्येंद्र पूनिया भी हिस्सा लेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 4:12:47

राजस्थान में भाजपा निकालेगी 4 परिवर्तन यात्राएँ, वसुंधरा राजे, गजेंद्र शेखावत जैसे दिग्गज लेंगे हिस्सा, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता हासिल करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को लुभाने वाली योजनाएं लॉन्च कर रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा ने भी कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भाजपा राज्य में चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई टॉप नेताओं को तैनात करने वाली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में 23 दिनों के भीतर चार परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही है। भाजपा ने इसको लेकर शेड्यूल भी तैयार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सितंबर की 2, 3, 4 और 5 तारीख को यात्राएं शुरू होंगी। ये सभी यात्राएं 25 सितंबर को जयपुर पहुंचेंगी, जहां पीएम नरेंद्र मोदी एक मैगा रैली को संबोधित करेंगे।

पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली परिवर्तन यात्रा को सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे जबकि दूसरी यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रवाना करेंगे। भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा का आगाज डूंगरपुर के बेणेश्वर मंदिर से किया जाएगा। सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा की तीसरी परिवर्तन यात्रा को जैसलमेर के रामदेवड़ा से रवाना करेंगे जबकि चौथी परिवर्तन यात्रा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी मंदिर से रवाना की जाएगी।

भाजपा के इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा में विपक्ष के नेता सत्येंद्र पूनिया भी हिस्सा लेंगे। सूत्रों के अनुसार, भाजपा की ये यात्राएं राज्य की सभी 200 विधानसभाओं को कवर करेंगी। इन 23 दिनों में हर जिले में सभाएं होंगी और व्यापक अभियान चलाए जाएंगे।

ज्ञातव्य है कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटे हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला था। 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था लेकिन कांग्रेस पार्टी 99 सीटों पर जीतकर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी जबकि भाजपा को 73 सीटें हासिल हुई थीं। बाद में कांग्रेस पार्टी के अशोक गहलोत निर्दलीय विधायकों और बसपा विधायकों के समर्थन से राजस्थान के सीएम बने।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट