न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शुरू किया सांसदों का सर्वे, इसी के आधार पर मिलेगा टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सबसे पहले पार्टी ने पहला कदम प्रत्याशियों के चयन को लेकर उठाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:49:06

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शुरू किया सांसदों का सर्वे, इसी के आधार पर मिलेगा टिकट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सबसे पहले पार्टी ने पहला कदम प्रत्याशियों के चयन को लेकर उठाया है। पार्टी में किस लोकसभा से किसे टिकट दिया जाए इसे लेकर भाजपा सर्वे कर रही है। इसमें मौजूदा सांसद के रवैये से लेकर उनके कार्यों के ब्यौरे तक का जिक्र है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह पहला सर्वे है। इसके आधार पर ही सांसदों का एक रिकार्ड तैयार किया जाएगा। टिकट बंटवारे और प्रत्याशी चयन में यह सर्वे भी एक बड़ा आधार होने जा रहा है।

सर्वे के कारण मौजूदा सांसदों की धड़कन बढ़ गई है। सभी की नींद उड़ी हुई है। कई सांसदों ने अपने कार्यकर्ता, मित्र-रिश्तेदारों से सर्वे भरवाने का काम शुरू कर दिया है, ताकि खुद की परफॉर्मेंस बेहतर बता सकें। सबसे बड़ी बात सर्वे में यह है कि सांसद के साथ सीट में दूसरे मजबूत नेता का नाम भी पूछा जा रहा है। इसके पीछे यह बात साफ है कि अब पार्टी में ऐसे क्षत्रप न उभरने पाएं जो पार्टी की हालत राजस्थान कांग्रेस की तरह कर दें। हर समय मुख्यमंत्री पद की ही लड़ाई चलती रहे।

इस सर्वे के सवालों से यह बात तो साफ हो गई है कि विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा में कई दिग्गजों का विकेट गिरने वाला है। कई दिग्गजों की जगह भी बदली जाएगी। किसी को भी इसी हालत में नहीं उभरने दिया जाएगा जो कि पार्टी को चुनौती दे या फिर गले की हडडी बन जाए। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई नए चेहरों को टिकट देकर चौंकाया उसी तरह लोकसभा में भी नए चेहरों को मैदान में उतारेगी।

नमो ऐप से सर्वे

यह सर्वे नमो ऐप के जरिए इस ऑनलाइन किया जा रहा है। जनता से पूछा जा रहा है कि क्या आपके सांसद लोकप्रिय हैं, फील्ड में नजर आते हैं? क्या उनके काम से संतुष्ट हैं? साथ ही लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के तीन लोकप्रिय नेताओं का नाम भी पूछा गया है। इससे मौजूदा सांसदों की धड़कन बढ़ गई है।

मुद्दे भी पूछ रहे, इसी पर तैयार होगा कैंपेन

इस सर्वे में मुख्य सवाल यह भी है कि मतदान करते समय कौनसे मुद्दे फोकस में रहेंगे। जनता के इन्हीं मुद्दों के आधार पर पार्टी अपना चुनाव कैंपेन तैयार करेगी। संभव है कि चुनावी घोषणा पत्र में भी इन मुद्दों की झलक देखने को मिले। सर्वे में मोदी सरकार ने 12 सेक्टर (कार्य) के बारे में रेटिंग ली जा रही है, जबकि प्रदेश सरकार के कार्य के 9 फील्ड चिन्हित किए गए हैं।

इन पर फोकस

—सबसे पहला सवाल ही मोदी सरकार की परफॉर्मेंस को लेकर है।

—पिछली सरकारों की तुलना में भविष्य के प्रति कितने आशावादी हैं।

—विश्व में भारत के बढ़ते कद पर राय जानी है।

—बारह सेक्टर से जुड़े कामों पर जनता क्या सोचती है।

—मोदी सरकार की किस योजना से लाभ हुआ है।

—राज्य सरकार की योजनाओं से कितना लाभ।

—भाजपा को वोट देने का इरादा रखते हैं या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स