Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्र पर बरसीं प्रियंका तो BJP नेता संबित पात्रा ने किया पलटवार, कहा - आपदा के वक्त राजनीति कर रहा गांधी परिवार

संबित पात्रा ने कहा कि देश आज कोरोना की महामारी से जूझ रहा है, प्रधानमंत्री ने कल बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें किस तरह इससे लड़ाई लड़ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Apr 2021 1:33:06

केंद्र पर बरसीं प्रियंका तो BJP नेता संबित पात्रा ने किया पलटवार, कहा - आपदा के वक्त राजनीति कर रहा गांधी परिवार

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। जिसके जवाब में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब राजनीति नहीं होनी चाहिए, तब कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देगा। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश के सामने झलक रहा है।

संबित पात्रा ने कहा कि देश आज कोरोना की महामारी से जूझ रहा है, प्रधानमंत्री ने कल बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें किस तरह इससे लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा, 'देश में घबराहट, अफरातफरी और फेक न्यूज फैलाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र ने जैसे असंवेदनशीलता दिखाई उसका नतीजा है कि आज लगभग 40-50% मामले एक ही राज्य से आ रहे हैं। प्रियंका जी, आज महाराष्ट्र की सरकार जो कर रही है उस पर आपके भाई एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।'
प्रियंका गांधी ने कही ये बात

इससे पहले प्रियंका गांधी ने समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में मौजूदा हालात के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रियंका गांधी ने कहा, 'आप आज भी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। रैलियों में हंस रहे हैं। सब तरफ से लोगों के रोने की रिपोर्ट आ रही है। लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन आप बड़ी-बड़ी रैलियों में जाकर हंस रहे हैं। हंस कैसे सकते हैं। समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार क्या कर रही है? शमशान घाटों पर इतनी भीड़ लगी है, लोग कूपन लेकर खड़े हैं। हम इस स्थिति में सोच रहे हैं कि हम क्या करें। जो सरकार को करना चाहिए था, वो सरकार नहीं कर रही है।'

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देशभर से रिपोर्ट आ रही हैं कि बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, वेंटिलेटर की कमी है। कोराना संक्रमण की पहली लहर और दूसरी लहर के बीच हमारे पास तैयारी करने के कई महीने थे। हमारा देश ऑक्सीजन का सबसे बड़ा निर्माता है, फिर भी ऑक्सीजन की कमी हो रही है। क्योंकि ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा नहीं बनाई गई है। सरकार के पास 8-9 महीने थे। सर्वे बता रहे थे कि दूसरी लहर आने वाली है, आपने उसे नजरअंदाज किया। आज ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्ट के लिए देश में सिर्फ 2000 ट्रक ही हैं। मतलब, देश में ऑक्सीजन है लेकिन पहुंच नहीं पा रही है। उन्होंने कहा, 'पिछले 6 महीने में 1.1 मिलियन रेमडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात हुआ है और आज हमारे पास इंजेक्शन की कमी है। से ही पिछले 6 महीनों में 6 करोड़ वैक्सीन डोज एक्सपोर्ट किए गए। उसी समय तीन से चार करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी। पहले सभी भारतीयों को वैक्सीन क्यों नहीं दी? आज वैक्सीन, रेमडेसिवीर, ऑक्सीजन की कमी केंद्र की खराब योजना या कोई योजना नहीं की वजह से ही है। पहले से मालूम था कि दूसरी लहर आएगी, तो अस्पतालों में बेड्स क्यों नहीं बढ़ाए गए? ये सरकार की असफलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका