न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा परिवर्तन यात्रा कल से, हरी झंडी दिखाकर जेपी नड्‌डा करेंगे रवाना

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का कल से शुभारंभ होगा। पहली परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिनेत्र गणेश मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 2:42:54

भाजपा परिवर्तन यात्रा कल से, हरी झंडी दिखाकर जेपी नड्‌डा करेंगे रवाना

जयपुर। राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का कल से शुभारंभ होगा। पहली परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिनेत्र गणेश मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, कुछ किलोमीटर रथ पर सवार होकर यात्रा में भाग भी लेंगे।

यात्रा के शुभारंभ से पहले नड्डा त्रिनेत्र गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। ज्ञातव्य है कि, भाजपा सितम्बर माह में प्रदेश से चार परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही है। यह यात्राएं पूर्व में त्रिनेत्र गणेश मंदिर (सवाईमाधोपुर), पश्चिम में रामदेवरा (जैसलमेर), उत्तर में गोगामेड़ी मंदिर (हनुमानगढ़) औऱ दक्षिण में बेणेश्वरधाम (डूंगरपुर) से निकाली जाएंगी। चारों दिशाओं से निकलने वाली ये यात्राएँ प्रदेश की कुल 200 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी। इस दौरान चारों यात्राएं कुल 8,982 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

परिवर्तन यात्रा में जाने वाले वाहनों को आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय से रवाना किया जाएगा।

यात्रा से पहले होगी जनसभा

यात्रा के संयोजक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा- यात्रा के रवाना होने से पहले सवाईमाधोपुर के दशहरा मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसे जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। यह यात्रा 18 दिन में भरतपुर व जयपुर संभाग और टोंक जिले से होते हुए 1,847 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा का समापन जयपुर शहर में होगा। पहली यात्रा प्रदेश की 47 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

यात्रा के रथ को जयपुर से किया जाएगा रवाना

चारों यात्राओं को लेकर तैयार करवाए जा रहे रथों को आज जयपुर से अपने-अपने गंत्वय स्थल के लिए रवाना किया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी इन रथों को रवाना करेंगे।

इन रथों पर पांच नेताओं के फोटो होंगे। इसमें एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की फोटो होगी। वहीं, दूसरे छोर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की फोटो लगी होगी।

सभी रथ एक जैसे होंगे। बताया जा रहा है कि एक रथ वही है, जिसमें कभी वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश में गौरव यात्रा निकली थी। इसके अलावा तीन रथ और तैयार करवाए जा रहे हैं। जो यात्रा से एक दिन पहले शुभारंभ स्थल पर पहुंच जाएंगे।

यात्राओं में होगी 72 सभाएं

राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के लिए शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में करीब 72 सभाएं व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर दिन किसी ना किसी एक यात्रा में बड़ी सभा आयोजित होगी। जिसे केन्द्रीय मंत्री, केन्द्रीय नेता व प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य संबोधित करेंगे। सभी यात्राओं में इन नेताओं के एक से दो दिन के प्रवास रहेंगे। इनके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समय-समय पर यात्रा में शामिल होंगे।

पहली यात्रा : 2 सितंबर से, जेपी नड्डा आएंगे

यह यात्रा रणथम्भौर (सवाईमाधोपुर) के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी। इस यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा सवाईमाधोपुर, जयपुर व भरतपुर क्षेत्र की मालपुरा, टोंक, निवाई, खंडार, बयाना, वैर, नदबई, लालसोट, चाकसू, बस्सी, जमवारामगढ़, विराटनगर, शाहपुरा, आमेर, कामां, देवली सहित कुल 47 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। यह यात्रा 18 दिन चलेगी और लगभग 1847 किलोमीटर का इलाका कवर करेगी।

दूसरी यात्रा : 3 सितंबर से, अमित शाह आएंगे

दूसरी यात्रा 3 सितंबर को बेणेश्वर धाम (डूंगरपुर) से शुरू होगी। इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रवाना करेंगे। यह यात्रा 19 दिन में 2433 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कुल 52 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। इसके मार्ग में डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, बूंदी, बारां, झालावाड़ जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं।

तीसरी यात्रा : 4 सितंबर से, राजनाथ सिंह आएंगे

तीसरी यात्रा 4 सितंबर को रामदेवरा (जैसलमेर) से शुरू होगी। इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रवाना करेंगे। यह यात्रा सबसे बड़ा इलाका कवर करेगी। यह 18 दिन तक लगभग 2574 किलोमीटर चलेगी। इस यात्रा में जैसलमेर, जोधपुर, पोकरण, मेड़ता, डेगाना, शेरगढ़, बिलाड़ा, अजमेर, पुष्कर, नागौर सहित करीब 51 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

चौथी यात्रा : 5 सितंबर से, नितिन गडकरी आएंगे

चौथी यात्रा गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) से शुरू होगी। इसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रवाना करेंगे। यह 18 दिन तक चलेगी और 50 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। 2128 किलोमीटर चलने वाली इस यात्रा के मार्ग में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर व अलवर जिलों की विधानसभा सीटें आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट