न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा नेता ने की तृणमूल मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी, पूछा बताए अपना असली पिता

भाजपा नेता दिलीप घोष ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री जिस भी राज्य में जाती हैं, खुद को वहां की बेटी बताती हैं, इसलिए उन्हें पहले यह तय करना चाहिए कि उनका असली पिता कौन है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Mar 2024 4:26:50

भाजपा नेता ने की तृणमूल मुख्यमंत्री पर विवादित टिप्पणी, पूछा बताए अपना असली पिता

कोलकाता। भाजपा नेता दिलीप घोष ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री जिस भी राज्य में जाती हैं, खुद को वहां की बेटी बताती हैं, इसलिए उन्हें पहले यह तय करना चाहिए कि उनका असली पिता कौन है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ''किसी की बेटी होना ठीक नहीं है।''

मुख्यमंत्री ने गोवा जाकर कहा, 'मैं गोवा की बेटी हूं' और त्रिपुरा में उन्होंने कहा, 'मैं त्रिपुरा की बेटी हूं.' दिलीप घोष ने कहा, उन्हें पहले यह तय करना चाहिए कि उनके पिता कौन हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी करने के चलते कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत को लेकर चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है जिसमें सुप्रिया श्रीनेत पर कार्यवाही करने की माँग की गई है। क्या अब राष्ट्रीय महिला आयोग भाजपा नेता दिलीप घोष की शिकायत चुनाव आयोग से करेगा, जिन्होंने एक महिला की इस कदर बेइज्जती की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग क्या अब लिखेगा चुनाव आयोग को पत्र

क्या राष्ट्रीय महिला आयोग अब ममता बनर्जी के समर्थन में आकर यह कहेगा कि किसी महिला के बारे में इस तरह से बोलना महिलाओं का अपमान है। चुनाव आयोग को दिलीप घोष के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही सभी को यह समझना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। किसी भी महिला के बारे में इस तरह की बातें बोलना या पोस्ट करना, चाहे वो सोशल मीडिया पर हो या सीधे तौर पर उनका अपमान करना हो। यह महिलाओं की गरिमा का अपमान है। क्या अब राष्ट्रीय महिला आयोग चुनाव आयोग इस बारे में पत्र लिखकर चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान ले और कार्रवाई करने की मांग करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत