Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा मोदी के नाम पर दे रही गारंटी, क्या मोदी बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत

आज अलवर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर गारंटी दे रही है, उसके पास राजस्थान के लिए कोई चेहरा नहीं है, क्या मोदी बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 6:35:05

भाजपा मोदी के नाम पर दे रही गारंटी, क्या मोदी बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत

अलवर । भाजपा के स्टार प्रचारकों के मुकाबले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित होने वाली आम सभाओं में ज्यादा मुखर नजर आ रहे हैं। वे जहाँ अपने शासन में किए गए कार्यों का बखान कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वे केन्द्र की भाजपा सरकार को कोसने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। आज अलवर में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर गारंटी दे रही है, उसके पास राजस्थान के लिए कोई चेहरा नहीं है, क्या मोदी बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री।

अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रदेशवासियों को महंगाई-बेरोजगारी से राहत मिली है। इससे गरीब और अमीर के बीच खाई खत्म होने लगी है। किसानों की आय में भी इजाफा हुआ है। कांग्रेस सरकार ने किसानों की जमीन कुर्क होने से रोकने, गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर एक्ट, स्वास्थ्य का अधिकार, राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी जैसे कानून बनाने के साथ महंगाई राहत कैम्प में 10 गारंटियों सहित कई योजनाएं लागू की हैं। इन्हें दिसम्बर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनते ही अधिक मजबूत करेंगे।

गहलोत सोमवार को अलवर जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। अब सरकार बनते ही राशन लेने वाले 1.05 करोड़ परिवारों को 400 रुपए में गैस सिलेंडर दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। विद्युत यूनिट में छूट से प्रदेश के 1 करोड़ 15 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के बिल जीरो होने से उन्हें आर्थिक सम्बल मिला है। लम्पी रोग से मृत गायों के लिए पशुपालकों को प्रति गाय 40-40 हजार रुपए की सहायता दी गई। वहीं, अब कामधेनु पशु बीमा योजना के जरिए दो दुधारू पशुओं का बीमा किया जा रहा है।

कांग्रेस की 7 गारंटी ही वचन

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेशवासियों के लिए महंगाई राहत कैम्प लगाए। अब 7 गारंटियां दी गई हैं। इनमें, प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को हर वर्ष 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश के 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों को 15 लाख रुपए तक आपदा सहायता राशि दी जाएगी। विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। सरकारी महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को निःशुल्क लैपटाॅप/टेबलेट दिये जाएंगे। राजकीय कार्मिकों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के संबंध में कानून बनाएंगे। गोधन योजना में पशुपालकों से गोबर 2 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा।

धर्म की राजनीति नहीं, कमियां बताए भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा चुनावों में धर्म की राजनीति कर लोगों को भड़का रही है। उनके नेताओं के पास कोई ठोस चुनावी मुद्दा तक नहीं है। उन्हें हमारी योजनाओं की आलोचना कर कमियां बतानी चाहिए। वे नॉन इश्यू को इश्यू बनाकर वोट मांग रहे हैं इससे लोकतंत्र खतरे में है।

क्या मोदी जी बनेंगे मुख्यमंत्री?

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री सभाओं में स्वयं के नाम पर गारंटी दे रहे हैं। उन्हें प्रदेश के नेताओं पर भरोसा तक नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मोदी जी राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे? उनके पास राजस्थान में कोई चेहरा तक नहीं है। वे चुनावों में आए हैं, फिर पांच वर्ष तक नहीं दिखेंगे।

पेपरलीक यूपी, एमपी, गुजरात में भी


मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपरलीक गुजरात, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार राज्यों सहित आर्मी और हाईकोर्ट की परीक्षाओं में भी हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने तो प्रदेश में बड़ी सख्ती की है। इसमें 200 लोगों को जेल में भेज दिया गया तथा उनकी सम्पत्तियां ध्वस्त कर दी गई। आजीवन कारावास का प्रावधान भी किया गया है। कांग्रेस प्रदेश के युवाओं के साथ खड़ी है। पांच वर्षों में 3 लाख नौकरियां दी गई है, साथ ही निजी क्षेत्रों में अवसर दिलाए गए हैं।
प्रधानमंत्री बताएंः कब करेंगे योजनाएं लागू

गहलोत ने जनसभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई प्रश्न पूछकर जवाब देने के लिए कहा है। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री बताए कि वे देशवासियों के लिए 25 लाख रुपए का चिकित्सा बीमा कब करेंगे, 500 रुपए में गैस सिलेंडर कब उपलब्ध कराएंगे। राजस्थान की तरह कब देश में शहरी रोजगार गारंटी योजना लाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 1 करोड़ लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। प्रधानमंत्री को भी सोशल सिक्योरिटी एक्ट बनाना चाहिए।

उनका चिकित्सा बीमा सिर्फ 5 लाख का, हमारा 25 लाख का

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए 25 लाख रुपए का चिकित्सा बीमा किया है। इससे पीड़ित परिवारों को एक रुपया भी इलाज में खर्च नहीं करना पड़ रहा है। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ 5 लाख रुपए का बीमा किया गया है, वह भी सिर्फ 25 प्रतिशत लोगों तक ही सीमित है। अभी 40 लाख स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं, अब सरकार बनते ही शेष 1 करोड़ माता-बहनों को भी फोन दिए जाएंगे।

कांग्रेस ही दे सकती है ओपीएस, आरजीएचएस


गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से प्रदेश के 5 लाख राजकीय कार्मिकों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल कर उनका भविष्य सुरक्षित किया है। साथ ही, आरजीएचएस के तहत कार्मिकों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषणा पत्र में ओपीएस का जिक्र तक नहीं है। ऐसे में बीजेपी ओपीएस व आरजीएचएस को बंद करना चाहती है।

हमारी योजनाएं बंद की, हमने आगे बढ़ाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी भाजपा आती है तो जनहित की हमारी योजनाओं को बंद करने का कार्य करती है। पिछली सरकार ने रिफाईनरी, जयपुर मैट्रो, ग्रामीण बस सेवा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को बंद कर दिया। जबकि हमारी सरकार ने उनकी ईआरसीपी सहित कई योजनाओं को आगे बढ़ाया। करोड़ों रुपयों का बजट जारी कर कार्य भी शुरू करा दिया गया है। इसमें अलवर जिला भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका