न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा के 400+ के मिशन में जुटी भाजपा, शुरूआत गुजरात से

लोकसभा चुनाव आने वाले हैं तब फिर एक बार प्रदेश भाजपा पीएम मोदी के चेहरे और पन्ना प्रमुख के भरोसे है और सभी 26 सीटों पर 5 लाख से ज्यादा की लीड का लक्ष्य रखा गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 6:40:18

लोकसभा के 400+ के मिशन में जुटी भाजपा, शुरूआत गुजरात से

नई दिल्ली। तीनों राज्यों में हाल ही में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद भाजपा पूरी तरह उत्साहित है और अब लोकसभा चुनाव में मिशन 400 प्लस के लिए तैयारी में लगी है। इसकी बानगी भाजपा ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चयन के साथ दे दी है। अब भाजपा की नजर लोकसभा चुनावों पर है जहाँ पर 400 से ज्यादा सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर काम करने में जुट गई है। इसकी शुरूआत आज गुजरात से हुई है। आज मंगलवार को गुजरात प्रदेश भाजपा के कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने विधायकों और जिला प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें पन्ना प्रमुख के फॉर्मूला पर फिर एक बार जोर दिया गया।

सभी विधायक और जिला प्रमुख को विधानसभा चुनाव में मिली जीत की रणनीति यादें दिलवाते हुए पन्ना प्रमुख का महत्व फिर से समझाया गया। अब सभी विधायक खुद पेज समिति के सहयोग की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और उनकी एंट्री भी कर सकेंगे पहले यह प्रदेश कार्यालय से केंद्रित था।

ज्ञातव्य है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में पिछले साल अप्रत्याशित 156 सीटों पर जीत का एक साल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का सम्मान भी किया गया। विधानसभा चुनाव में भी सीआर पाटील ने पन्ना प्रमुख पर जोर दिया था, जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं के दम पर और प्रधानमंत्री के चेहरे पर भाजपा को अप्रत्याशित जीत मिली थी। यही फार्मूला अन्य राज्यों में भी लागू किया गया है।

अब जब लोकसभा चुनाव आने वाले हैं तब फिर एक बार प्रदेश भाजपा पीएम मोदी के चेहरे और पन्ना प्रमुख के भरोसे है और सभी 26 सीटों पर 5 लाख से ज्यादा की लीड का लक्ष्य रखा गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव मे भाजपा ने सभी 26 सीटें 2 लाख से 6 लाख तक की लीड से जीती थी। फिर विधानसभा में 156 सीटों पर जीत मिली जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने यह नया लक्ष्य तय किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन