न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने बागियों के खिलाफ एक्शन मोड में आई भाजपा, आशा मीणा और छोटूलाल सैनी प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित

सवाई माधोपुर से भाजपा उम्मीदवार किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ चुनावी मैदान में डटी आशा मीणा और गंगापुर सिटी से छोटू लाल सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। गौरतलब है कि आशा मीणा को भाजपा ने इस बार सवाई माधोपुर से टिकट नहीं दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 7:04:10

अपने बागियों के खिलाफ एक्शन मोड में आई भाजपा, आशा मीणा और छोटूलाल सैनी प्राथमिक सदस्यता से निलम्बित

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा को अपने प्रत्याशी के विरुद्ध जहाँ कांग्रेस प्रत्याशियों का मुकाबला झेलना भारी पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर उसे अपनी ही पार्टी के बागी उम्मीदवारों द्वारा दी गई चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अब राजस्थान भाजपा ने अपने उन बागियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है, जो भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में डटे हुए हैं।

सवाई माधोपुर से भाजपा उम्मीदवार किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ चुनावी मैदान में डटी आशा मीणा और गंगापुर सिटी से छोटू लाल सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। गौरतलब है कि आशा मीणा को भाजपा ने इस बार सवाई माधोपुर से टिकट नहीं दिया है। यहां से भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा चुनाव लड़ रहे हैं। आशा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इसके अलावा ब्यावर में भाजपा से बागी निर्दलीय उम्मीदवार इंद्र सिंह बागावास, महेंद्र सिंह रावत और पुष्कर में भाजपा से बगावत कर आरएलपी में शामिल होकर उम्मीदवार बने अशोक रावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

भाजपा को बागियों से खतरा

राजस्थान अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार आशा मीणा और छोटूराम सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबति किया गया है। दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को बागियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के बागी सियासी खेल बिगाड़ सकते हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज कई नेताओं ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। लेकिन इसके बावजूद एक दर्जन से ज्यादा बागी मैदान में डटे हुए हैं। इनमें चित्तौड़गढ़ से चंद्रभान आक्या, भवानी सिंह राजावत, आशा मीणा समेत अन्य नेता मैदान में है।

आशा से मिल रही है किरोड़ी को टक्कर

सियासी जानकारों का कहना है कि किरोड़ी के वोट बैंक में आशा ने सेंध लगा दी है। सब कुछ ठीक रहा तो हालात किरोड़ी लाल के खिलाफ हो सकते हैं। हालांकि, किरोड़ी भाजपा के बड़े नेता हैं। पिछली बार आशा मीणा को कांग्रेस के दानिश अबरार ने हरा दिया था। आशा मीणा को भाजपा से टिकट की उम्मीद थी, लेकिन किरोड़ी लाल को भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया। आशा ने निर्दलीय ताल ठोक दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार