Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी में बढ़ रहे बदमाशों के हौसले, गोली मारकर लूटा 8 लाख रुपए से भरा बैग

विवार रात को श्याम नगर इलाके से जहां रात करीब 9:30 बजे दो बाइक सवार बदमाश कोल्ड कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के पैर में गोली मारकर 8 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर भाग गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 12:56:29

राजधानी में बढ़ रहे बदमाशों के हौसले, गोली मारकर लूटा 8 लाख रुपए से भरा बैग

राजधानी जयपुर में बढ़ता अपराध आमजन की चिंता बढ़ा रहा हैं। यहां लगातार बदमाशों के बुलंद हौसले देखा जा रहे हैं जो वारदात को अंजाम देने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। इसका एक मामला सामने आया रविवार रात को श्याम नगर इलाके से जहां रात करीब 9:30 बजे दो बाइक सवार बदमाश कोल्ड कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के पैर में गोली मारकर 8 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर भाग गए। फायरिंग की घटना होने के बाद मौके पर एकत्रित स्थानीय लोगों ने घायल श्यामनगर रानी सती नगर निवासी विपुल गर्ग को निजी कार से हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची श्याम नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, लेकिन देर रात तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई।
डीसीपी साउथ हरेंद्र महावर ने बताया कि एसीपी भोपाल सिंह और थानाधिकारी संतरा मीणा के नेतृत्व में गठित टीमें सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। फायरिंग की घटना के आसपास के इलाके में खौफ का माहौल है। पार्षद राजेंद्र अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी आर्यन ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने परिवार के साथ कार में विपुल के पीछे-पीछे आ रहे थे। विपुल ने अपार्टमेंट के बाहर जैसे ही कार रोकी तो उनके पीछे चल रहे बाइक सवार बदमाश ने उन पर फायर कर दिया और बैग लूटकर भागने लगे। आर्य ने कार से बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने आर्यन की तरफ फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली सड़क की तरफ चली। उसके बाद उन्होंने विपुल को कार से हॉस्पिटल पहुंचाया। विपुल ने एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी की फ्रेंचाइजी ले रखी है, जिसका डिपो अजमेर रोड पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका