बिहार के लखीसराय जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए है। जिले के कजरा थाना इलाके में एक अधेड़ दुकानदार लगातार नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। अधेड़ दुकानदार पर आरोप है कि उसने बीते एक सप्ताह में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों बच्चियों की तबीयत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। मामले की जानकारी के बाद परिजनों ने इसकी सूचना कजरा पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार प्रकाश तांती को हिरासत मे ले लिया है और पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद लोगों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
![दुकान की आड़ में नाबालिग बच्चियों को अपना शिकार बनाता था 50 साल का अधेड़, ऐसे हुआ खुलासा biihar,crime news,shopkeeper,rape minor girls,hindi news]()
बताया जाता है कि दुकानदार प्रकाश तांती आदतन ऐसा है। कई बार इस तरह की शिकायत गांव के लोगों को भी मिली थी। बताया जाता है वह कई बार इस तरह की शर्मनाक घटना का अंजाम दे चुका है, लेकिन लोगों ने अपनी इज्जत आबरू के चलते पुलिस तक इस मामले को नहीं पहुंचाया। नतीजन जब दो बच्चियों के साथ फिर से इस तरह की घिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया तो आक्रोशित लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।