Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में 10 दिन बढ़ा लॉकडाउन, अब 25 मई तक रहेंगी पाबंदियां

बिहार में लॉकडाउन को अगले 10 दिनों के लिए यानी 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 May 2021 4:01:06

बिहार में 10 दिन बढ़ा लॉकडाउन, अब 25 मई तक रहेंगी पाबंदियां

बिहार में लॉकडाउन को अगले 10 दिनों के लिए यानी 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने बुधवार को ही अपने संदेश में इसका संकेत दे दिया था। दरअसल बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद कोरोना वायरस के प्रसार पर काफी हद तक लगाम लगी है। व्‍यवसायी संगठनों, चिकित्‍सकों के साथ ही प्रशासन अधिकारियों की भी राय थी कि इस लॉकडाउन को थोड़ा आगे और बढ़ाकर कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकेगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी समीक्षा में लॉकडाउन का पॉजिटिव इम्पैक्ट दिखा है। इसलिए इसे बढ़ाने का फैसला किया गया है। सरकार की तरफ से शाम 4:30 बजे नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। हालांकि, पिछली पाबंदियों में ढील मिलने की संभावना कम है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। जिसे देखते हुए बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इधर राज्य के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने जागरण से कहा कि लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव दिख रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले भी कम हुए हैं, जिसे देखते हुए इसे 25 मई तक बढ़ा दिया गया है।

इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की बैठक में भी इस मुद्दे को लेकर मंथन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मेडिकल अफसरों ने माना है कि लॉकडाउन ही कोरोना की रफ्तार रोकने का एक बड़ा हथियार है। लॉकडाउन का असर यह हुआ है कि जिले में संक्रमण दर में तेजी से कमी आई है। पटना शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है, जो अब लगातार घट रही है। ऐसे में लॉकडाउन बढ़ाने से इसमें और सुधार होने की उम्मीद है। रिकवरी रेट 83.43%

आपको बता दे, बिहार में संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आई है। 24 घंटे में न सिर्फ नए मामलों में कमी आई है बल्कि एक्टिव केस भी कम हुए हैं। इसका असर रिकवरी पर पड़ा है। प्रदेश की रिकवरी रेट अब 83.43% हो गई है। वहीं, 12 मई को राज्य में 1,11,740 लोगों की जांच कराई गई है। बीते 24 घंटे में राज्य में 9863 मरीज मिले है वहीं, 12,265 मरीज ठीक भी हुए है। इस दौरान 74 लोगों की मौत भी हुई है। मंगलवार को राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 72 था। 7 दिनों से मौत के आंकड़ों में कोई कमी नहीं हो रही है। मृतकों में ज्यादातर गंभीर बीमारियों वाले हैं। इसके अलावा, 45 से कम उम्र के लोगों की भी जान जा रही है। बिहार में अभी 99,623 एक्टिव केस है वहीं, 3503 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री बोले- रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी

उधर, नीतीश ने लोगों से कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। हम सब मिलकर कोरोना को जरूर हराएंगे। दुनिया भर के लोगों की तरह हम भी कोरोना से जूझ रहे हैं। बिहार में पिछले वर्ष इस बीमारी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाये गये थे। परिणाम हुआ था कि 8 मार्च 2021 को कोरोना के मरीजों की संख्या घटकर सिर्फ 248 रह गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका