न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा आतंकी हमला, सेना की गाड़ी पर की गई कई राउंड फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज सुबह एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सुंदरबनी सेक्टर में सेना की गाड़ी पर करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 2:56:32

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा आतंकी हमला, सेना की गाड़ी पर की गई कई राउंड फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज सुबह एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सुंदरबनी सेक्टर में सेना की गाड़ी पर करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना 12:45 बजे के आसपास हुई जब सेना की एक गाड़ी पर आंतकियों ने फायरिंग की। इस हमले के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए। हालांकि, इस हमले में फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं आई है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है।

एलओसी के पास सर्च ऑपरेशन जारी था

सुनदरबनी क्षेत्र जो कि पाकिस्तान की सीमा के निकट है, यहां सुबह से ही सेना सर्च ऑपरेशन चला रही थी, उसी दौरान यह हमला हुआ। हालांकि, इस घटना पर सेना की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा बल लगातार आतंकियों की खोज में जुटे हैं।

फायरिंग की दिशा और सुरक्षा बलों का जवाब

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग एक ही दिशा से हुई थी और हमलावर फायरिंग करने के बाद जल्दी ही फरार हो गए। आस-पास के इलाकों में छिपने के बाद सुरक्षा बलों को जवाबी फायरिंग करने का मौका नहीं मिल पाया। इस दौरान सेना के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है।

शुरुआती जांच में दुर्घटनावश फायरिंग की संभावना

शुरुआती जांच के अनुसार यह घटना सेना की गाड़ी के मूवमेंट के दौरान दुर्घटनावश हुई फायरिंग का मामला हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस मामले में सेना के किसी अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

7 फरवरी को मारे गए थे 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए

बता दें कि 7 फरवरी को भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान के 7 घुसपैठियों को मार गिराया था। ये घुसपैठिए पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से कुछ आतंकवादी पाकिस्तानी सेना से जुड़े हुए थे, जबकि कुछ अल बद्र संगठन से जुड़े हो सकते हैं, जो पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह है। सुरक्षा बलों की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है, और यह माना जा रहा है कि पाकिस्तान से जुड़ी आतंकी गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत