न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ा खुलासा! मुश्ताक अहमद जरगर ने करवाया था पहलगाम में आतंकी हमला, 1999 में कंधार हाईजैक के बाद हुई थी रिहाई

मुश्ताक अहमद जरगर की पहलगाम आतंकी हमले में भूमिका उजागर हुई है। कंधार हाईजैक में रिहा हुए इस आतंकी के समर्थकों ने ओवरग्राउंड वर्कर्स की मदद की थी। NIA कर रही है गहराई से जांच।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 12:17:25

बड़ा खुलासा! मुश्ताक अहमद जरगर ने करवाया था पहलगाम में आतंकी हमला, 1999 में कंधार हाईजैक के बाद हुई थी रिहाई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी जानकारी हाथ लगी है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के पीछे अल उमर मुजाहिदीन के सरगना मुश्ताक अहमद जरगर का हाथ बताया जा रहा है। जांच में पता चला है कि जरगर के समर्थकों ने हमले की योजना में मदद की और ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGW) को लॉजिस्टिक सहायता दी।

मुश्ताक अहमद जरगर, जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशनल कमांडर है और 2019 में हुए पुलवामा हमले में भी उसका नाम सामने आया था। उसे 1999 के कंधार हाईजैक के दौरान मौलाना मसूद अजहर और अहमद उमर सईद शेख के साथ रिहा किया गया था। वह फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा है। NIA को हाल ही में गिरफ्तार किए गए कुछ OGWs से पूछताछ में यह अहम सुराग मिला है।

2023 में जरगर का घर हुआ था कुर्क

जरगर द्वारा चलाए जा रहे आतंकी संगठन को भारत सरकार पहले ही प्रतिबंधित कर चुकी है। 2023 में NIA ने श्रीनगर स्थित उसके आवास को कुर्क कर दिया था। हालांकि वह पाकिस्तान में बैठा है, लेकिन कश्मीर घाटी में खासकर श्रीनगर में उसके ओवरग्राउंड वर्कर्स पर मजबूत पकड़ अब भी बनी हुई है। यही वजह है कि पहलगाम हमले में उसकी संलिप्तता की जांच तेज कर दी गई है।

पहलगाम हमले में 26 लोगों की गई जान

22 अप्रैल 2025 को हुए इस भीषण आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस घटना के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया था। साथ ही, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए और भारत-पाक व्यापारिक संबंध पूरी तरह समाप्त कर दिए गए।

कंधार हाईजैक की पूरी कहानी

दिसंबर 1999 में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को आतंकियों ने नेपाल के काठमांडू से हाईजैक कर लिया था। विमान को अमृतसर, लाहौर होते हुए कंधार (अफगानिस्तान) ले जाया गया था। इसमें कुल 178 यात्री सवार थे। आतंकियों ने यात्रियों की रिहाई के बदले तीन खतरनाक आतंकियों - मौलाना मसूद अजहर, मुश्ताक अहमद जरगर और उमर सईद शेख - को छोड़ने की मांग रखी थी। एक सप्ताह तक बंधक स्थिति बनी रही और अंततः भारत सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तीनों आतंकियों को छोड़ दिया। बाद में इन्हीं में से मसूद अजहर ने 2000 में जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकी संगठन की स्थापना की, जिसने कई बड़े हमलों को अंजाम दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत